डायबिटीज के मरीजों के लिए गर्मियों के बेस्ट ड्रिंक्स
गर्मी के मौसम में पीने के लिए उपयोग होने वाले पेय पदार्थ शुगर के रोगियों के लिए बिल्कुल सही नहीं होते हैं क्योंकि अधिकतर ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो डायबिटिक लोगों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। गर्मी का मौसम केवल तापमान ही नहीं बढ़ाता बल्कि हमारी प्यास और बाहर की ठंडी ठंडी चीजें खाने की इच्छा भी बढ़ा देता है जिस कारण डायबिटीज के मरीजों के पास काफी कम ऑप्शन उपलब्ध रह जाते हैं। गर्मी के मौसम में पानी की कमी शरीर में ज्यादा देखने को मिलती है और इस मौसम में हमे ठंडे और ताजा पेय पदार्थ को पीने के लिए कहा जाता है। शुगर के मरीजों को भी इस समय बाहर की चीजें पीने का काफी मन करता होगा लेकिन वह अपने स्वास्थ्य को लेकर बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में निम्न ड्रिंक्स को घर पर ही बना कर पिएं।
