लिवर की सफाई कैसे करें
लिवर शरीर के अंगो का पावर हाउस होता है। लिवर रक्त से विषाक्त पदार्थों को निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही यह पाचन को भी दुरुस्त रखने में भी मदद करता है। शरीर को बेहतर तरीके से काम करने के लिए पोषक तत्वों को स्टोर करने से लेकर बहुत सारी गतिविधियों में लिवर अपनी भूमिका निभाता है। ऐसे में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम अपने लिवर का खास ध्यान रखें। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर उसकी सफाई होते रहना बहुत जरूरी है। और इसके लिए आपको किसी दवा या सिरप की जरूरत नहीं है, बल्कि आप अपने रेगुलर डाइट से भी लिवर की सफाई कर सकते हैं। जानी-मानी न्यूट्रीशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पांच ऐसे फूड्स के बारे में बताया है जो लिवर को हेल्दी रखते हैं, साथ ही लिवर की गंदगी को साफ करने या डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं आइए जानते हैं उन 5 फुट के बारे में...