• हिंदी

हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए पिएं इन 5 फलों का जूस, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों के जूस हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये हमारे दिल को हेल्दी रखने का काम करते हैं।

Written by TheHealthSite Web Desk | Updated : October 2, 2023 1:31 PM IST

दिल को हेल्दी रखने के लिए पिएं इन फलों के जूस

दिल को हेल्दी रखने के फल और सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व आपको सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि हमारे दिल के लिए कुछ फलों के जूस भी बहुत फायदेमंद होते हैं, जो हमारे दिल को हेल्दी रखने का काम करते हैं। तो आइए, जानते हैं दिल के लिए फायदेमंद जूस कौन से हैं?

चुकंदर का जूस

यह तो हम जानते हैं कि चुकंदर का जूस पीने से एनीमिया की समस्या दूर होती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये आपके दिल को भी हेल्दी रखता है। दरअसल, चुकंदर के जूस में नाइट्रेट की मात्रा भरपूर होती है, जो आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने में मदद करती है और जिससे शरीर को पर्याप्‍त मात्रा में ऑक्‍सीजन मिलता है। चुकंदर का जूस दिल को तो हेल्दी रखने का काम तो करता ही है, साथ ही और भी कई दूसरी बीमारियों के खतरे को कम करने भी मदद करता है। Also Read - Healthy Heart के लिए इन चीजों को करें Ignore, Watch Video

अनार का जूस

अनार का जूस एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए अनार का जूस पीने की सलाह दी जाती है। साथ ही, अनार का जूस पीने से ब्लड वेसेल्स की सूजन भी कम होती है। अनार के जूस में पॉनिकिक एसिड (punicic acid) होता है। यह ओमेगा-5 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड है, जो सेल्स के निर्माण में मदद करता है।

संतरे का जूस

संतरे का जूस पीने से भी दिल को बहुत फायदे होते हैं। लेकिन आपको संतरे का जूस घर का बना ही पीना चाहिए, क्योंकि बाहर के बने जूस में शुगर की मात्रा ज्यादा हो जाती है। रोजाना संतरे का जूस पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। दिल को हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक गिलास संतरे का जूस पिएं। Also Read - मुंह के छाले से लेकर हेयर फॉल को कम करता है बबूल की छाल, रोजाना इस तरह करें इस्तेमाल

टमाटर का जूस

टमाटर का जूस भी हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से हमारे दिल को बहुत फायदे मिलते हैं। यह हमारे दिल को चुस्त और दुरुस्त रखने में मदद करता है। साथ ही, टमाटर का जूस पीने से शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और बीपी का खतरा भी कम होता है। दिल को हेल्दी रखने के लिए बीपी और कोलेस्ट्रॉल दोनों ही कंट्रोल में रहना जरुरी है।

खट्टे फलों का जूस

दिल को सेहतमंद रखने के लिए आपको खट्टे फलों का जूस भी पीना चाहिए, क्योंकि खट्टे फल दिल के लिए फायदेमंद होते है। खट्टे फलों के जूस के लिए आप अंगूर का जूस पी सकते हैं, क्योंकि अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते ,हैं जो इंफ्लेमेशन को कम करने का काम करते हैं। यह दिल से जुड़ी कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। Also Read - पेट की गैस और कब्ज का रामबाण इलाज है सौंफ, रोजाना इन 4 तरीकों से करें सेवन