फेफड़ों को मजबूत बनाकर सांस लेने की समस्या को करते हैं दूर ये 5 फूड्स, कोरोना काल में जरूरी है इनका सेवन

कोरोना से खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो जरूरी है फेफड़ों को मजबूत बनाना, ताकि कोरोना का नेगेटिव प्रभाव फेफड़ों पर ज्यादा ना हो। लंग्स को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ हेल्दी फूड्स (Foods for Healthy Lungs in hindi) को अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करें।

Written by Anshumala | Published : May 31, 2021 6:29 PM IST

1/6

कोरोना से फेफड़ों को बचाने वाले फूड्स

Foods for Healthy Lungs in hindi: कोरोनावायरस महामारी का कहर थम नहीं रहा है। पता नहीं कितने महीने, साल इस खरतनाक वायरस का आतंक देश-दुनिया में छाया रहेगा। ऐसे में कोरोना से संक्रमित ना हों, इसके लिए खुद ही सभी को एहतियात बरतने होंगे। ये तो सभी को पता ही है कि कोरोना मुंह और नाक से होते हुए सीधा फेफड़ों पर अटैक करता है। फेफड़ों में एक बार कोरोना घुस गया तो ऑक्सीजन लेवल शरीर में कम होने लगता है। सांस लेने में तकलीफ (Foods for healthy lungs and improved breathing) होती है। निमोनिया हो जाता है। और इन समस्याओं के अधिक बढ़ने से मौत भी हो सकती है। बेहतर है कि आप अपने फेफड़ों को मजबूत बनाएं, ताकि कोरोनावायरस अधिक नुकसान ना पहुंचा सके। फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ हेल्दी फूड्स (Foods for Healthy Lungs in hindi) को अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करें।

2/6

मुनक्का से बढ़ाएं फेफड़ों की ताकत

मुनक्का खाने से फेफड़ों को मजबूती (foods to make lungs stronger in hindi) मिलती है। शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। 5-6 मुनक्का रात में पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे खा लें। कई रोगों से शरीर बचा रहेगा और फेफड़ों पर कोरोनावायरस का असर कम होगा। Also Read - 40 के बाद जरूरी है ब्रेस्ट कैंसर जांच, जानिए मैमोग्राफी टेस्ट कैसे होता है और कितना खर्च आता है

3/6

अखरोट खाने से फेफड़े होते हैं हेल्दी

प्रतिदिन आप अखरोट का सेवन करते हैं, तो लंग्स की सेहत दुरुस्त (foods that help boost lung function) होती है। आप फेफड़ों में होने वाली समस्याओं से बचे रह सकते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट फेफड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं।

4/6

मेथी भी लंग्स को रखे स्वस्थ

मेथी ना सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करती है, बल्कि यह फेफड़ों के लिए भी लाभदायक है। फेफड़ों में होने वाली बीमारियों, इंफेक्शन आदि के होने के खतरे को करती है कम। यदि आपको कफ अधिक है, उसके कारण सही से सांस भी नहीं ले पाते हैं, तो मेथी चबाकर खाएं, मेथी वाला पानी या चाय पिएं। Also Read - छाती में गैस चढ़ने पर क्या करें? जाने 5 उपाय, जिनसे तुरंत मिलेगा आराम

5/6

सेब खाकर रखें फेफड़ों को स्वस्थ

प्रतिदिन एक सेब खाने से आपको कभी भी डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये कहावत तो आपने सुनी होगी। यह कितना सही है और कितना गलत इसे तो नहीं जानते, लेकिन इतना जरूर है कि एक सेब खाने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है। शरीर में आयरन की कमी दूर होगी।

6/6

ब्रोकली खाने से भी हेल्दी होते हैं फेफड़े

ब्रोकली के फायदे कई हैं। ब्रोकली के सेवन से फेफड़ों को लाभ पहुंचता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ब्रोकली लंग्स को हेल्दी रखती है। इसे बीमारियों से बचाती है। ब्रोकली का सेवन आप सूप, सलाद, सब्जी के रूप में कर सकते हैं।  Also Read - 30 की उम्र में ही घुटनों का दर्द? हड्डियों की कमजोरी नहीं है, ये 5 वजह जानकर चौंक जाएंगे आप