Diabetes diet food list: सर्दियों में डायबिटीज रोगी इन 5 फूड का सेवन करके ब्लड शुगर कंट्रोल कर सकते हैं

सर्दियों में डायबिटीज रोगी को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए विशेष फूड (diabetic food) की जरूरत होती है. ठंड में ऐसे फूड डायबिटीज रोगी को खाने चाहिए जो शरीर को गर्माहट देने के साथ ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मददर करते हैं.

Written by akhilesh dwivedi | Updated : December 31, 2019 3:39 PM IST

1/6

Best Diabetes Diet Food List For Winter Blood Sugar Control In Hindi

नया साल 2020 आने वाला है और कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है. सर्दियों का मौसम ऐसा होता है कि ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है. डायबिटीज रोगियों के लिए ठंड के मौसम में ब्लड शुगर कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल होता है. सर्दी से बचने के लिए हेल्दी फूड की जरूरत होती है. ऊपर से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा भी होता है.ऐसे में डायबिटीज रोगियों के लिए ये 5 फूड बहुत सहायक होते हैं. आइए जानते हैं सर्दियों में शुगर लेवल कम रखने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए.

2/6

Carrot Reduces Blood Sugar Level

गाजर ब्लड शुगर लेवल कम करता है- जी हां, अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो इन सर्दियों में गाजर का सेवन जरूर करें. गाजर में विटामिन सी और ए की मात्रा पायी जाती है जो आपको सर्दियों से बचाने के साथ ब्लड शुगर लेवन नियमित करने में भी मदद करते हैं.  Also Read - हाथों का जिद्दी कालापन नींबू से दूर कैसे करें? सिर्फ ये 1 चीज मिलाने से बढ़ जाएगी हाथों की चमक

3/6

Cinnamon Tea

दालचीनी की चाय- मधुमेह रोगी को सर्दियों में दालचीनी की चाय दो तरह से फायदा पहुंचाती है. एक तो दालचीनी की चाय शरीर को गर्माहट देती है. दूसरी तरफ यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है.

4/6

अमरूद से कम होगा ब्लड शुगर लेवल- जो लोग डायबिटीज के शिकार होते हैं उनके लिए अमरूद सबसे अच्छा फल होता है. सर्दियों का यह मौसमी फल भी है. अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है.  Also Read - आप भी पीते है होली में जमकर भांग, जानें दिल को कैसे पहुंचाता है नुकसान

5/6

Cloves In Diabetes

मधुमेह में लौंग खाएं- जब आप डायबिटीज के शीकरा होते हैं तो शरीर का पाचन तंत्र भी कमजोर होता है. ऐसे में ब्लड शुगर नियमित करने के लिए नियमित तौर पर सोने से पहले 2 लौंग का सेवन फायदेमंद होता है. आप खाने में भी लौंग का सेवन कर सकते हैं.

6/6

Oranges

संतरा जरूर खाएं- डायबिटीज रोगियों के लिए संतरे का सेवन अमृत के समान माना जाता है. अगर आपके घर में किसी को डायबिटीज है तो उसे संतरे का सेवन जरूर कराएं. इन सर्दियों में संतरे की जगह आप किनो का भी सेवन कर सकते हैं.  Also Read - आंखों पर दिखाई देते हैं किडनी डैमेज के ये 5 लक्षण, 99 फीसदी लोग कर देते हैं इग्नोर