hamburger icon
A
Read in English

डायबिटीज का रामबाण इलाज है मेथी दाना, जानें इसे खाने के खास फायदे

मेथी का स्वाद कड़वा या तीखा होता है, लेकिन डायबिटीज रोगियों के लिए ये रामबाण इलाज की तरह काम करता है। ये जहां ब्लड शुगर कम करता है वहीं, ये डायबिटीज में कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: May 5, 2022, 5:11 PM

डायबिटीज का रामबाण इलाज है मेथी दाना, जानें इसे खाने के खास फायदे photo icon1/5

डायबिटीज में मेथी के फायदे

Benefits of Methi Dana in Hindi: देखने में छोटे-छोटे मेथी के दाने (Methi seeds) गुणों का खजाना होते हैं। मेथी दाना ज्यादातर सब्जी, तड़का मारने, मछली आदि बनाने में किया जाता है। बेशक मेथी का स्वाद कड़वा या तीखा होता है, लेकिन इसे अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। खासकर, डायबिटीज रोगियों को। दरअसल, डायबिटीज में मेथी दाना कई प्रकार से काम करता है। ये पहले तो शुगर लेवल (Fenugreek for Diabetes) कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये मेटाबोलिज्म को सही करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव नें मदद करता है। आप डायबिटीज में मेथी दाना को अंकुरित करके खा सकते हैं, मेथी का पानी पी सकते हैं, मेथी का साग या पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, विस्तार से जानते हैं डायबिटीज में मेथी दाना खाने के फायदे।

डायबिटीज का रामबाण इलाज है मेथी दाना, जानें इसे खाने के खास फायदे photo icon2/5

1. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

मेथी दाना बढ़े हुए शुगर लेवल (methi dana control blood sugar level) को नीचे लाने में मदद करता है। डायबिटीज के रोगी हर दिन मेथी वाला पानी पिएं तो टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल में रख सकते हैं। मेथी दाने का पानी ब्लड शुगर लेवल कम करता है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को तेज करता है। मेथी और मेथी दाने से तैयार पानी शरीर द्वारा शुगर के इस्तेमाल को बेहतर बनाता है। मेथी में मौजूद गेलेक्टोमैनन ब्लड में शुगर के अवशोषण (Absorption) को कम करता है। Also Read - बारिश के मौसम में क्या आपको भी पेट में दर्द, गैस और अपच हो रही है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

डायबिटीज का रामबाण इलाज है मेथी दाना, जानें इसे खाने के खास फायदे photo icon3/5

2. वेट लॉस में मददगार

मेथी दाना वजन घटाने में भी बहुत मददगार है। मेथी दाना में फाइबर के साथ एंटीऑक्सिडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। ये डायबिटीज में कब्ज, अपच और पेट दर्द की दिक्कत दूर करते हैं। इसके अलावा जब आप इसे अंकुरित करके खाते हैं तो ये आपके मेटाबोलिक रेट को तेज करने के साथ बॉवेल मूवमेंट को सही करता है और वेट लॉस में मदद करता है। इसलिए अलावा मेथी दाना का पानी वेट लॉस में भी मददगार है। तो, आप इन दो तरीकों को अपना कर अपना वजन संतुलित रख सकते है और वजन का संतुलित रहना ही डायबिटीज में दिल की बीमारियों और हाई बीपी स बचाता है।

डायबिटीज का रामबाण इलाज है मेथी दाना, जानें इसे खाने के खास फायदे photo icon4/5

3. बाल बढ़ाने में मददगार

डायबिटीज के मरीजों में कुछ दवाइयो के कारण आयरन की कमी होने लगती है। जिससे बाल झड़ने लगते हैं। इस स्थिति में सुधार करने में मेथी के दाने आपकी मदद कर सकते हैं। मेथी के दानों में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो कि नए बालों को उगने में मदद करते हैं और उन्हें अंदर से स्वस्थ बनाते हैं। मेथी के सौंदर्य लाभ भी कई हैं। यह बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। रूसी की समस्या दूर होती है। तो, इन तमाम समस्याओं से बचने के लिए डायबिटीज में मेथी का इस्तेमाल करें।  Also Read - मानसून में लोगों को क्यों हो रही फूड पॉइजनिंग? एक्सपर्ट्स से जानें किन खानपान की आदतों में करें बदलाव

डायबिटीज का रामबाण इलाज है मेथी दाना, जानें इसे खाने के खास फायदे photo icon5/5

4. सेक्सुअल समस्याओं को भी दूर करता है

मेथी में प्रोटीन, फाइबर, नियासिन, पोटैशियम, विटामिन सी, आयरन आदि अधिक मात्रा में होते हैं। इसमें गैलेक्टोमैनन (galactomannan) और डाओस्जेनिन नाम का कम्पाउंड होता है, जो सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन को बढ़ाता है। इस तरह से मेथी (Fenugreek) पुरुषों में होने वाली कई सेक्सुअल समस्याओं को भी दूर करती है। यौन जीवन को रोमांचक (Methi seeds boost sexual power) बनाती है। यौन क्षमता को (Methi boosts sexual stamina) बढ़ाती है।