Health Benefits Of Green Almonds
Benefits of Green Almonds: बादाम पौष्टिकता का भंडार है और इसीलिए इसके सेवन से लोगों की सेहत को बेशुमार फायदे होते हैं। बादाम खाने (Benefits of Almonds) से मेमरी और ब्रेन पॉवर बढ़ती है, इससे वेट लॉस होता है, स्किन और बालों की सेहत में सुधार होता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसीलिए लोग बादाम की गिरियों को सूखे या भिगोकर खाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बादाम की गिरी के अलावा इसका फल खाना भी सेहतमंद है। जी हां, बादाम के फल यानि हरे बादाम भी बहुत अधिक हेल्दी होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स हरे बादाम को सूखे बादाम की तुलना में ज़्यादा पौष्टिक माना जाता है। आइए जानते हैं हरे बादाम खाने के हेल्दी फायदे। ( Health Benefits of Green Almonds)