सर्दियों में खजूर खाने के फायदे - Benefits Of Eating Dates In Winter In Hindi
सर्दियों के मौसम में अक्सर ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। बादाम, काजू और अखरोट के अलावा खजूर का सेवन भी सर्दियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है। खजूर की तासीर गर्म होती है इसलिए यह ठंड के मौसम में खूब खाया जाता है। कई लोग खजूर को सीधे तौर पर खाना पसंद करते हैं, तो कई लोग गर्म दूध के साथ इसका सेवन करते हैं। इसका सेवन करने से न सिर्फ शरीर गर्म रहता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी होता है। दरअसल, खजूर में प्रोटीन, जिंक, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। सर्दियों में रोज 4-5 खाकर आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में खजूर खाने के फायदों के बारे में।
