hamburger icon
A
Read in English

सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होता है? जानिए इस हेल्दी ड्रिंक के फायदे

Anjeer ka pani peene ke fayde: अंजीर का पानी पीने से (Anjeer water Benefits) कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं कि अंजीर का पानी बनाने का तरीका क्या है और अंजीर का पानी पीने के क्या लाभ हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: March 26, 2025, 5:56 PM

सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होता है? जानिए इस हेल्दी ड्रिंक के फायदे photo icon1/6

अंजीर का पानी पीने के फायदे क्या हैं?- Anjeer Ka Pani Peene Ke Fayde

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अंजीर का पानी लाभकारी साबित हो सकता है। डायबिटीज के मरीज अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए अंजीर का पानी पी सकते हैं।

सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होता है? जानिए इस हेल्दी ड्रिंक के फायदे photo icon2/6

विटामिन-बी12 की कमी दूर होती है

अंजीर का पानी पीने से विटामिन बी12 (Vitamin-B12) हेल्थ के लिए बहुत जरूरी तत्व है। विटामिन बी12 की कमी के कारण शरीर में रेड ब्लड सेल्स के बनने की प्रक्रिया बिगड़ सकती है, इसी तरह नर्वस सिस्टम को काम करने में दिक्कत आ सकीत है और डीएनए सिंथेसिस की प्रक्रिया भी कमजोर हो सकती है। वहीं, विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 deficiency) के कारण एनीमिया, थकान, कमजोर मेमरी और नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। अंजीर का पानी पीने से ये सारी समस्याएं कम हो सकती हैं।  Also Read - क्या गर्मी में अंजीर खा सकते हैं? जानें इससे शरीर को मिलने वाले फायदे

सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होता है? जानिए इस हेल्दी ड्रिंक के फायदे photo icon3/6

डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है

पाचन तंत्र को काम करने के लिए अंजीर का पानी पीना लाभकारी हो सकता है। दरअसल, अंजीर में डाइटरी फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अंजीर का पानी पीने से डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है और जिससे कब्ज और अन्य डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स कम होती हैं।

सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होता है? जानिए इस हेल्दी ड्रिंक के फायदे photo icon4/6

ब्लड शुगर कंट्रोल

हेल्दी रहने के लिए सही तरह का खानपान बहुत महत्वपूर्ण है। आपकी डाइट में शामिल अनाज, ड्राई फ्रूट्स, नट्स और फल-सब्जियों से आपके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल पाते हैं। इससे हेल्थ से जुड़ी परेशानियां कम होती है और आपकी हेल्थ में दिन-ब-दिन सुधार होता रहेगा। ऐसा ही एक फूड है अंजीर जिसका सेवन करने से विटामिन, खनिज, फाइबर, प्रोटीन, वसा, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। अंजीर खाने और अंजीर का पानी पीने से भी आपको इन पोषक तत्वों का फायदा मिल सकता है।  Also Read - रोज सुबह खाएं खजूर और अंजीर, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होता है? जानिए इस हेल्दी ड्रिंक के फायदे photo icon5/6

इम्युनिटी बढ़ती है

अंजीर के कच्चे फलों और सूखे अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंस्टस शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ाते हैं। जिससे बीमारियों से बचे रहने में आसानी होती है।य

सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होता है? जानिए इस हेल्दी ड्रिंक के फायदे photo icon6/6

अंजीर का पानी बनाने का तरीका

एक गिलास ठंडा पानी लें और उसमें अंजीर के 3-4 टुकड़े भिगो दें। रातभर इसे पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह भीगे हुए अंजीर को मसल लें और मसले हुए अंजीर को पानी में मिला दें। फिर इस पानी को छानकर पी लें। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - रोजाना भीगे हुए अंजीर खाने के फायदे