क्या प्रेग्नेंसी में काजू खाना चाहिए? जानें, काजू खाने के 6 बड़े सेहत लाभ

काजू को ड्राई फ्रूट्स में (Cashew nuts) सुपर नट्स कहा जाता है। हर किसी का फेवरेट होता है काजू। इसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। जानिए, किस तरह से काजू सेहत को पहुंचाता है लाभ...

Written by Anshumala | Published : September 22, 2020 9:02 AM IST

1/7

Cashew-nuts-health-benefits- In Hindi

Benefits of Cashew nuts: काजू को ड्राई फ्रूट्स या सूखे मेवे में (Cashew nuts) राजा या सुपर नट्स कहा जाता है। हर किसी का फेवरेट होता है काजू। काजू में कई पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। काजू का इस्तेमाल स्वीट डिश, मिठाइयों, डेजर्ट्स आदि में खूब किया जाता है। कुछ लोग ऐसे ही काजू (Cashew nuts in hindi) खाते हैं, तो किसी-किसी को रोस्टेड काजू खाना पसंद होता है। मांसपेशियों, नर्व सिस्टम आदि को काजू खाने से मजबूती (Kaju ke fayde in hindi) मिलती है। हड्डियों और मुंह की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। काजू का उत्पादन भारत, केन्या, श्री लंका आदि में अधिक होता है। भारत में यदि आप गोवा जाते हैं, तो वहां तरह-तरह के वेरायटी वाले काजू मिलते हैं। आइए जानते हैं, काजू खाना सेहत (Benefits of Cashew nuts in hindi) के लिए किस तरह होता है फायदेमंद...

2/7

Cashew Nut Or Kaju-boost-immunity-in-hindi

काजू में मैग्नीशियम अधिक होता है। यह हड्डियों की सेहत का ख्याल रखता है। मांसपेशियों, टिशू, शरीर के अन्य अंगों का कार्य सुचारू करता है। काजू (Cashew nuts in hindi) में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। हर दिन चार से पांच काजू खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होती है। Also Read - कैविटी से लेकर दिल की बीमारी तक: रात में सिर्फ 2 मिनट ब्रश करने से मिलेंगे ये 5 फायदे

3/7

Cashew Nuts Benefits For Strong-bones-in Hindi

क्या आपको पता है कि काजू आपकी हड्डियों को ही मजबूती नहीं देता, बल्कि यह दातों को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है? जी हां, काजू में मौजूद फॉस्फोरस हड्डियों के साथ-साथ दांतों की सेहत को भी बूस्ट करता है। साथ ही ये, कार्बोहाइड्रेट, फैट्स का अवशोषण (Absorption of fats) भी करता है।

4/7

Cashew Nuts Benefits Heels Boil And Wound In Hindi

काजू में मौजूद जिंक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। माइक्रोबियल इंफेक्शन से शरीर को होने वाले नुकसानों से बचाए रखता है। प्रोटीन के संश्लेषण में मदद करता है। काजू खाने से शरीर पर होने वाले फोड़े-फुसियां, घाव जल्दी (Health Benefits of Cashew nuts in hindi) भरते हैं। Also Read - बच्चों में प्रोटीन की कमी को न करें अनदेखा, हो सकती हैं उन्हें ये 5 समस्याएं

5/7

खून की कमी दूर करने वाला फल

जिन लोगो को एनीमिया की समस्या रहती है उन लोगो के लिए तो केला बहुत ही फायदेमद होता है क्योकि केले में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो लाल रक्त कोशिककाओ के निर्माण करने मे मदद करता है।

6/7

Cashew Nuts Health Benefits In Hindi

यदि कोई व्यक्ति एनीमिया से ग्रस्त है, तो उसे भी काजू खाना चाहिए। काजू में आयरन, जिंक, प्रोटीन जैसे तत्व होते हैं, जो ऑक्सीजन को शरीर में लाने और ले जाने का काम करता है। एंजाइम्स और रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) के कार्यों को सुचारू बनाए रखता है। शरीर में आयरन की कमी होने से थकान, खून की कमी आदि समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आयरन को बढ़ाने के लिए काजू खा सकते हैं। Also Read - कैंसर सेल्स को बढ़ा सकता है शुगर! जानें, किस तरह चीनी लेना है सुरक्षित

7/7

Eating-cashew Nuts-benefits-during-pregnancy

प्रेग्नेंसी में भी काजू खाना फायदेमंद है। इसमें कई ऐसे आवश्यक मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं, जो गर्भ में पल रहे शिशु के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी होते हैं। प्रेग्नेंसी में आप 10-15 सादा काजू खा सकती हैं। रोस्टेड या सॉल्टी काजू खाने से बचें। काजू खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। फाइबर होने से आप कब्ज, दस्त जैसी समस्या से भी बची रहेंगी।