Baked Sweet Potatoes Fries 1
स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद आपके पूरे सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसमें ऊर्जा का खजाना होता है। कई ऐसे पौष्टिक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचाते हैं। शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है। वहीं, सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इसमें न के बराबर रहती है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण भरपूर पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। कोलंबिया एशिया रेफरल हॉस्पिटल- यशवंतपुर की चीफ डायटिशियन- न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स पाविथ्रा एन राज शकरकंद से बनी टेस्टी और हेल्दी रेसिपी बेक्ड स्वीट पोटैटो फ्राईज शेयर कर रही हैं, जिसे आप भी आसानी से घर पर बना सकते हैं।
