hamburger icon
A
Read in English

Healthy Summers: आयुर्वेद में गर्मियों के लिए इन नैचुरल ड्रिंक्स को बताया गया है बेस्ट, आज से ही पीना करें शुरू

आयुर्वेद में गर्मियों के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए विभिन्न प्रकार की सावधानियां और परहेज बताए गए हैं। जैसा कि आयुर्वेद में भोजन की मदद से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाता है। ठीक वैसे ही गर्मियों के मौसम में भी आयुर्वेद डायट में बदलाव की सलाह देता है। (Ayurvedic Drinks for Summer season)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: April 13, 2021, 9:13 PM

Healthy Summers:  आयुर्वेद में गर्मियों के लिए इन नैचुरल ड्रिंक्स को बताया गया है बेस्ट, आज से ही पीना करें शुरू photo icon1/9

गर्मियों के लिए आयुर्वेदिक टिप्स

Ayurvedic Drinks for Summer: गर्मियों का सीजन आते ही ना केवल हवा और धूप में बदलाव होते हैं बल्कि, इनसे प्रभावित होकर हमारी सेहत में भी कई प्रकार के बदलाव होने लगते हैं। इसीलिए, आयुर्वेद में गर्मियों के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए विभिन्न प्रकार की सावधानियां और परहेज बताए गए हैं। जैसा कि आयुर्वेद में भोजन की मदद से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाता है। ठीक वैसे ही गर्मियों के मौसम में भी आयुर्वेद डायट में बदलाव की सलाह देता है। (Ayurvedic tips to stay healthy and cool in Summer season)

Healthy Summers:  आयुर्वेद में गर्मियों के लिए इन नैचुरल ड्रिंक्स को बताया गया है बेस्ट, आज से ही पीना करें शुरू photo icon2/9

गर्मियों के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक्स

जैसा कि गर्मियों में लू लगने, पाचन तंत्र से जुड़ी गड़बड़ियां और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बहुत आम हैं। इसीलिए, गर्मियों में शरीर का तापमान कम रखने और उसे शांत रखने के प्रयास करने चाहिए। गर्मी और उमस की वजह से लोगों को इस मौसम में भूख भी कम लगती है। इसीलिए, ऐसी चीज़ों का सेवन कम करना चाहिए, जिनमें नमक अधिक ना हो, जिनका स्वाद खट्टा या तेज़ हो। इससे शरीर में पित्त दोष बढ़ता है जो हाइपर एसिडिटी की समस्या बढ़ाता है। ऐसे में आयुर्वेद किस प्रकार के ड्रिंक्स की सलाह देता है, उसके बारे में पढ़ सकते हैं यहां। (Cooling Ayurvedic Drinks for Summer in Hindi)  Also Read - अब नकली दांतों की जरूरत नहीं, टूटे दांतों को फिर से उगाए जा सकेंगे? नई खोज पर काम कर रहे वैज्ञानिक

Healthy Summers:  आयुर्वेद में गर्मियों के लिए इन नैचुरल ड्रिंक्स को बताया गया है बेस्ट, आज से ही पीना करें शुरू photo icon3/9

कच्चे आम का पन्ना

आम का पन्ना- गर्मियों में जैसा कि कच्चे आम और फिर पके हुए आमों की आवक होती है। आप इस मौसमी फल का स्वाद दोनों ही रूप में ले सकते हैं। पके हुए आम से जहां आमरस बनाकर पी सकते हैं वहीं कच्चे आमों से बना पन्ना (Aam-Panna) ज़रूर पीएं। कच्चे आम में एस्ट्रीजेंट्स (astringent) पाए जाते हैं जो शरीर को शांत और निरोगी रखते हैं। (Raw Mango Drink)

Healthy Summers:  आयुर्वेद में गर्मियों के लिए इन नैचुरल ड्रिंक्स को बताया गया है बेस्ट, आज से ही पीना करें शुरू photo icon4/9

आंवले का शर्बत

आंवले का शर्बत- विटामिन सी से समृद्ध आंवले का सेवन ना केवल आपको बीमारियों और इंफेक्शन से बचाता है। बल्कि यह, पित्त दोष को भी कम करता है। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो इस हर मौसम के लिए एक आदर्श फूड बनाते हैं। गर्मियों में आप आंवले का जूस या शर्बत पी सकते हैं। (Benefits of drinking Amla Juice in summers)  Also Read - आईवीएफ स्पेशलिस्ट ने बताए फर्टिलिटी से जुड़े ऐसे मिथक जिन पर आज भी लोग भरोसा कर लेते हैं।

Healthy Summers:  आयुर्वेद में गर्मियों के लिए इन नैचुरल ड्रिंक्स को बताया गया है बेस्ट, आज से ही पीना करें शुरू photo icon5/9

नींबू पानी

नींबू शर्बत-नींबूं पानी एक ऐसा ड्रिंक है जो गर्मियों में हर घर में बनाया जाता है। खट्टे नींबूओं के रस के साथ चीनी, नमक और पुदीना जैसी चीज़ों को मिलाकर तैयार किया जानेवाला यह ड्रिंक आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।

Healthy Summers:  आयुर्वेद में गर्मियों के लिए इन नैचुरल ड्रिंक्स को बताया गया है बेस्ट, आज से ही पीना करें शुरू photo icon7/9

गर्मियों में सेब का सेवन

सेब का रस- सदाबहार सेब के फल गर्मियों में भी आसानी से मिल जाते हैं। सेब (Apple) शरीर को ताजगी और ठंडक देता है जिससे, आप गर्मी के दुष्प्रभावों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। सेब का रस पीएं और दिन में एक बार सेब का फल खाएं। (Ayurvedic Drinks for Summer)

Healthy Summers:  आयुर्वेद में गर्मियों के लिए इन नैचुरल ड्रिंक्स को बताया गया है बेस्ट, आज से ही पीना करें शुरू photo icon8/9

नाशपाती का जूस

पेयर का जूस-इसी तरह आप नाशपाती यानि पेयर (Pear) का भी सेवन कर सकते हैं। यह हरा और रसीला फल पित्त दोष को कम करता है और ठंडक देकर शरीर में एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करता है। (Ayurvedic Drinks for Summer) Also Read - बदलते मौसम में बुखार और खांसी-जुकाम से बचने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, कम पड़ेंगे बीमार

Healthy Summers:  आयुर्वेद में गर्मियों के लिए इन नैचुरल ड्रिंक्स को बताया गया है बेस्ट, आज से ही पीना करें शुरू photo icon9/9

नीम की पत्तियों का रस

नीम का जूस- कड़वी नीम सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है, इसके बारे में तो हमें बचपन से बताया जाता है। गर्मियों में नीम का जूस पीने से शरीर का तापमान तो कम होता ही है । साथ ही गर्मी की वजह से होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स और स्किन इंफेक्शन्स (skin infections due to heat) भी कम होते हैं। नीम के फायदों की वजह से ही उगादी (ugadi 2021) के त्योहार में नीम के फूलों, पत्तियों का गुड़ के साथ सेवन किया जाता है। (Neem Juice Health Benefits)