hamburger icon
A
Read in English

बचना है गर्मी की समस्याओं से, तो सलाद को इस तरह करें डायट में शामिल

गर्मियों में आपके शरीर को अधिक से अधिक पानी की आवश्कता होती है ,इसलिए कच्चे सलाद का सेवन करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है,पानी की कमी नहीं होती और शरीर का तापमान सामान्य रहता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : April 5, 2019, 1:03 PM

बचना है गर्मी की समस्याओं से, तो सलाद को इस तरह करें डायट में शामिल photo icon1/5

Dark Urine

Dehydration

बचना है गर्मी की समस्याओं से, तो सलाद को इस तरह करें डायट में शामिल photo icon2/5

Cocumber-salad

खीरे के सलाद में दही का स्वाद - गर्मी से निपटने और पानी की कमी को पूरा करने के लिए आप खीरे और दही के मिश्रण से तैयार सलाद ट्राई कर सकते हैं। खीरा, कटा हुआ टमाटर और हरी मिर्च को सलाद की कटोरी में रखकर मिक्स कर लें। दही फेंट लें और इसमें नमक और जीरा पाउडर मिला लें। इस मिश्रण को सलाद के कटोरे में डालकर अच्छी तरह मिला लें। ऊपर से हरा धनिया और पुदीने के पत्ते डालकर सर्व करें। Also Read - हार्ट मरीजों को मानसून में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? डॉक्टर से जानिए दवाओं का सही रख-रखाव

बचना है गर्मी की समस्याओं से, तो सलाद को इस तरह करें डायट में शामिल photo icon3/5

Fried-salad

सलाद के साथ मसालों का स्वा्द - गर्मी के मौसम में भी अगर आप को मसालेदार सलाद पसंद है, तो यह आपके लिए मनपंसदीदा सलादों में से एक सलाद हो सकता है। टमाटर, प्याज, ककड़ी, गाजर, शिमला मिर्च को बारीक काट लीजिये। एक कढाई में तेल को गर्म करे, अब इसमें जीरा, तिल डालिए। जब जीरा तड़कने लगे तब उसमें सब्जी मिश्रित कीजिये। अब इसमें नीबू का रस डालिये। सब्जियों को पकाना नहीं है। तुरंत गैस को बंध कर दीजिये।

बचना है गर्मी की समस्याओं से, तो सलाद को इस तरह करें डायट में शामिल photo icon5/5

Steamed -salad

खूबसूरती बढाएगा यह फ्रूट सलाद - फ्रूट सलाद गर्मी मिटाने के साथ खूबसूरती भी बढता है। सलाद बनाते समय सब्जी और फलों का ताजा होना बहुत जरूरी है। सलाद में सेब, संतरे की फांके, काला अंगूर, कीवी पपीता, मौसमी व आडू मिलाएं।सलाद का स्वाद बढाने के लिए इसमें जैतून का तेल, बादाम का तेल, तिल का तेल, फलों व नींबू का रस, सिरका दही व क्रीम का यूज करें। इस सलाद को केसर मिल्क शेक के साथ सर्व करें।