ये दालें खाने से बन सकती है गैस
Abdominal gas and pulses: पेट की गैस की समस्या बहुत कॉमन है क्योंकि, कई बार केवल थोड़ा-सा ज्यादा खाना खा लेने या खाना खाने में देरी हो जाने से भी पेट में गैस बनने लगती है। जब पेट में गैस बनती है तो इससे पेट फूलने लगता है और पेट में दर्द, पेट में भारीपन और बेचैनी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। गैस बनने के साथ ही खट्टी डकारें, छाती में जलन और ब्लोटिंग बढ़ सकती है। वहीं, खाने-पीने की कुछ चीजें बहुत अधिक मात्रा में गैस बनने का कारण बन सकती हैं। जैसे कुछ दालों का सेवन करने से भी गैस बन सकती (gas bananewali dal) हैं।