English हिन्दी
Advertisement

मानसून में मिलने वाले ये 5 फल खाते ही बढ़ सकता है ब्लड शुगर, डायबिटीज मरीज गलती से भी न खाएं

Fruits causing blood sugar spike- गर्मियों में मिलने वाले कुछ फलों में नेचुरल शुगर और फ्रक्टोज़ का लेवल अधिक होता है। ये डायबिटीज मरीजों के शरीर में पहुंचने के बाद इंसुलिन को असंतुलित कर सकते हैं और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम कर सकते हैं।

Written By Sadhna Tiwari
Updated : July 14, 2025 1:33 AM IST

कौन-से फल खाने से बढ़ता है शुगर लेवल ?

Which fruits diabetes patients should avoid eating-हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। हेल्दी डाइट की बात हो तो सबसे पहले ताजे फल और सब्जियों का नाम लिया जाता है। क्योंकि, फ्रेश और सीजनल फ्रूट्स (Seasonal fruits) में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर को नरिशमेंट देने का काम करते हैं। फल खाने से एंटीऑक्सीडेंट्स्, डाइटरी फाइबर, विटामिंस और कई तरह के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का फायदा शरीर को मिलता है। लेकिन, डायबिटीज में कुछ फलों का सेवन आपके लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। गर्मियों के मौसम में मिलने वाले कुछ फल जो हेल्दी तो होते हैं लेकिन, डायबिटीज के मरीजों के लिए ये ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बन सकते हैं। इसीलिए, इनका सेवन संभलकर करना चाहिए। आइए जानते हैं उन्हीं फलों के बारे में जो डायबिटीज मरीजों को नहीं खाने चाहिए। (Fruits diabetes patients should avoid)

क्या डायबिटीज में फल खाने से होता है नुकसान?

डायबिटिक पेशेंट्स को फल खाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे फल बहुत मीठे ना हो और उनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है और डायबिटीज से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

क्या डायबिटीज में आम खाना चाहिए?

गर्मियों का सबसे खास फल आम (Mango), स्वाद में बहुत मीठा होता है क्योंकि, इसमें फ्रूक्टोज का स्तर ज्यादा होता है। इसीलिए, बिना डॉक्टर की सलाह डायबिटीज मरीजों को आम नहीं खाना चाहिए।

Advertisement

डायबिटीज में केला खाने से क्या होता है?

इंस्टैंट एनर्जी पाने के लिए अगर आप केले को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं तो थोड़ा संभल जाएं। क्योंकि, पके हुए केले खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

तरबूज

गर्मियों में तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। लेकिन, डायबिटीज में बिना सोचे-समझे तरबूज का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं। तरबूज खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।

लीची

रसीली लीची का फल खाने से भी ब्लड शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ता है। इसीलिए, गर्मियों में लीची खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अनानास

पाइनेप्पल का फल एक हाई-जीआई फ्रूट है। अनानस खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।