कौन-से फल खाने से बढ़ता है शुगर लेवल ?
Which fruits diabetes patients should avoid eating-हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। हेल्दी डाइट की बात हो तो सबसे पहले ताजे फल और सब्जियों का नाम लिया जाता है। क्योंकि, फ्रेश और सीजनल फ्रूट्स (Seasonal fruits) में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर को नरिशमेंट देने का काम करते हैं। फल खाने से एंटीऑक्सीडेंट्स्, डाइटरी फाइबर, विटामिंस और कई तरह के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का फायदा शरीर को मिलता है। लेकिन, डायबिटीज में कुछ फलों का सेवन आपके लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। गर्मियों के मौसम में मिलने वाले कुछ फल जो हेल्दी तो होते हैं लेकिन, डायबिटीज के मरीजों के लिए ये ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बन सकते हैं। इसीलिए, इनका सेवन संभलकर करना चाहिए। आइए जानते हैं उन्हीं फलों के बारे में जो डायबिटीज मरीजों को नहीं खाने चाहिए। (Fruits diabetes patients should avoid)