पीसीओएस ट्रिगर कर सकते हैं ये फूड्स (Foods That Can Trigger Pcos In Hindi)
Foods To Avoid In Pcos: महिलाओं में इन दिनों पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह एक हार्मोनल विकार है, जिसमें महिला के शरीर में पुरुष हार्मोन अधिक मात्रा में बनने लगते हैं। इसकी वजह से महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, चेहरे पर अनचाहे बाल, मुंहासे और वजन बढ़ना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, पीसीओएस के कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में भी दिक्कत आ सकती है। हालांकि, स्वस्थ आहार और जीवनशैली में बदलाव के जरिए इस समस्या से निपटा जा सकता है। पीसीओएस से जूझ रही महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। कई ऐसी चीजें हैं, जिनके सेवन से पीसीओएस की समस्या ट्रिगर हो सकती है या बढ़ सकती है। आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पीसीओएस में अवॉइड करना चाहिए।
