Avocado health benefits in hindi
Avocado Health Benefits in Hindi: एवोकाडो (Avocado) फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों जैसे पोटैशियम से भरपूर एक सुपरफूड है, जो स्वस्थ पाचन क्रिया को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह कम फ्रुक्टोज वाला फल भी है, इसलिए इससे गैस होने की संभावना कम होती है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि एवोकाडो पेट की सेहत (Gut Health), पाचन तंत्र, आंतों के लिए बहुत ही हेल्दी और पौष्टिक फल (Avocado ke fayde) है। Avocado फल उन लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय है, जो कीटो डायट (keto diet) या इंटरमिटेंट फास्टिंग (intermittent fasting) करते हैं। एवोकाडो में अधिक मात्रा में हेल्दी फैट्स (मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड) होते हैं, जो कीटो डायट के लिए आवश्यक होते हैं। हालांकि, कुछ वर्षों पहले तक एवोकाडो (Avocado Benefits in Hindi) भारत में लोकप्रिय नहीं था, लेकिन अब इसका सेवन लोग करने लगे हैं और पहले से इसकी उपलब्धता भी यहां बढ़ी है।