hamburger icon
A
Read in English

Benefits of Raw Turmeric: कच्ची हल्दी के सेवन के सेहत पर होने वाले 10 कमाल के फायदे, इस तरह करें इस्तेमाल

सूखी हल्दी की तुलना में कच्ची हल्दी कई गुणों और सेहत लाभ से भरपूर होती है। यदि आप सर्दी के मौसम में होने वाली छोटी-मोटी शारीरिक समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं, तो कच्ची हल्दी का सेवन जरूर करें। जानें, कच्ची हल्दी के सेहत पर होने वाले फायदों के बारे में (Health Benefits of Raw Turmeric in Hindi) यहां.....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: December 22, 2021, 9:48 PM

Benefits of Raw Turmeric: कच्ची हल्दी के सेवन के सेहत पर होने वाले 10 कमाल के फायदे, इस तरह करें इस्तेमाल photo icon1/10

कच्ची हल्दी के सेहत पर होने वाले 10 अद्भुत फायदे

Raw Turmeric Benefits in Hindi: हल्दी का सेवन करना हर तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, आजकल लोग मार्केट में मिलने वाले हल्दी पाउडर का इस्तेमाल अधिक करते हैं, लेकिन इससे कहीं हेल्दी (Haldi ke fayde) होती है कच्ची हल्दी। जी हां, कच्ची हल्दी (Raw Turmeric) दिखने में बिल्कुल अदरक की तरह होती है, लेकिन जब आप इसे काटते हैं, तो अंदर से इसका रंग पीला होता है। आज भी गांवों, छोटे शहरों में कच्ची हल्दी (kachchi Haldi ke fayde) को पीसकर सब्जी, दाल आदि में डाला जाता है। कच्ची हल्दी एक बेहद ही हेल्दी हर्ब (Herb) है। चोट, घावों, सूजन, इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम आदि को दूर करने में कच्ची हल्दी बेहद फायदेमंद साबित होती है। कच्ची हल्दी को दूध में उबालकर पीने से सर्दी-जुकाम, खांसी, इंफेक्शन आदि दूर होने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का बेहद ही आसान घरेलू उपाय है। सूखी हल्दी की तुलना में कच्ची हल्दी कई गुणों और फायदों से भरपूर होती है। खासकर, सर्दियों के मौसम में होने वाली शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए कच्ची हल्दी का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कच्ची हल्दी के अन्य लाभ (Health Benefits of Raw Turmeric in Hindi) क्या-क्या होते हैं.....

Benefits of Raw Turmeric: कच्ची हल्दी के सेवन के सेहत पर होने वाले 10 कमाल के फायदे, इस तरह करें इस्तेमाल photo icon2/10

कच्ची हल्दी में मौजूद पोषक तत्व

कच्ची हल्दी में सबसे ज्यादा एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल तत्व मौजूद होते हैं। ये तीनों ही तत्व शरीर को कई रोगों से बचाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही कच्ची हल्दी में विटामिन सी, के, पोटैशियम, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, फॉस्फोरस, थियामिन, राइबोफ्लेविन आदि भी मौजूद होते हैं। इन सभी तत्वों की जरूरत शरीर के अंगों को स्वस्थ रहने, सुचारू रूप से कार्य करने के लिए होती है। Also Read - बारिश के मौसम में क्या आपको भी पेट में दर्द, गैस और अपच हो रही है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Benefits of Raw Turmeric: कच्ची हल्दी के सेवन के सेहत पर होने वाले 10 कमाल के फायदे, इस तरह करें इस्तेमाल photo icon3/10

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए कच्ची हल्दी

कोरोना महामारी के दौरान एक्सपर्ट भी शुरू से कहते आ रहे हैं कि हर किसी को ऐसी चीजों को सेवन जरूर करना चाहिए, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करे। ऐसे में कच्ची हल्दी का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का बेस्ट उपाय है।

Benefits of Raw Turmeric: कच्ची हल्दी के सेवन के सेहत पर होने वाले 10 कमाल के फायदे, इस तरह करें इस्तेमाल photo icon4/10

कच्ची हल्दी के फायदे कैंसर से बचाए (kachchi Haldi Benefits In Hindi)

कच्ची हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व कैंसर कोशिकाओं को शरीर में बढ़ने से रोक सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटी-कैंसर गुण होते हैं। पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर और महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम कर सकती है कच्ची हल्दी। ऐसे में हर किसी को कच्ची हल्दी का सेवन किसी ना किसी रूप में जरूर करना चाहिए। एक बात का ध्यान जरूर रखें कि कच्ची हल्दी के सेवन से सिर्फ कैंसर होने की संभावनाओं को कम किया जा सकता है, इसका सेवन कैंसर का इलाज नहीं है।  Also Read - मानसून में लोगों को क्यों हो रही फूड पॉइजनिंग? एक्सपर्ट्स से जानें किन खानपान की आदतों में करें बदलाव

Benefits of Raw Turmeric: कच्ची हल्दी के सेवन के सेहत पर होने वाले 10 कमाल के फायदे, इस तरह करें इस्तेमाल photo icon5/10

क्या वजन भी घटाती है कच्ची हल्दी?

जिन लोगों का वजन बढ़ रहा है, वे कच्ची हल्दी का सेवन कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन मेटाबोलिक सिंड्रोम जैसे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, मोटापा, डायबिटीज आदि की समस्याओं को कम कर सकता है। करक्यूमिन शरीर का वजन और बॉडी मास इंडेक्स को कम करने में मददगार हो सकता है। मोटापा कम करने के लिए आप किसी डाइटिशियन से सलाह लेकर कच्ची हल्दी का सही मात्रा में सेवन करना शुरू कर दें।

Benefits of Raw Turmeric: कच्ची हल्दी के सेवन के सेहत पर होने वाले 10 कमाल के फायदे, इस तरह करें इस्तेमाल photo icon6/10

डायबिटीज में कच्ची हल्दी के फायदे

कच्ची हल्दी का सेवन डायबिटीज में करना भी लाभदायक हो सकता है। यह इंसुलिन लेवल को कंट्रोल कर सकती है। एक शोध के अनुसार, करक्यूमिन ब्लड में ग्लूकोज लेवल को कम करने वाला होता है। इंसुलिन लेवल को भी सुधार सकता है। यदि आपको डायबिटीज है, तो कच्ची हल्दी का सेवन कब, कैसे और कितनी मात्रा में करें, इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।  Also Read - 6 साल तक दर्द सहता रहा 83 साल का बुजुर्ग, सर्जरी में निकलीं करीब 2,000 पथरियां

Benefits of Raw Turmeric: कच्ची हल्दी के सेवन के सेहत पर होने वाले 10 कमाल के फायदे, इस तरह करें इस्तेमाल photo icon7/10

सर्दी, खांसी, गले में खराश करे दूर कच्ची हल्दी

सर्दियों का मौसम आते ही लोग खांसी, सर्दी-जुकाम, गले में खराश, बुखार आदि से परेशान रहने लगते हैं। बेहतर है कि आप सर्दियों के दस्तक देते ही डाइट में कच्ची हल्दी शामिल करना शुरू कर दें। रात में दूध में कच्ची हल्दी उबालकर गर्म पिएं। इससे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस में भी आराम मिल सकता है। यह सूखी खांसी को भी ठीक करने में बेहद कारगर होती है। गले में खराश है, तो इसे पानी में उबालें। इसे छानकर गुनगुना पिएं।

Benefits of Raw Turmeric: कच्ची हल्दी के सेवन के सेहत पर होने वाले 10 कमाल के फायदे, इस तरह करें इस्तेमाल photo icon8/10

कच्ची हल्दी पाचन शक्ति को रखे दुरुस्त

यदि आपको पेट या पाचन संबंधित कोई समस्या रहती है, तो कच्ची हल्दी का सेवन करना सही होगा। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पाचन समस्याओं को ठीक कर सकती है। अपच, गैस, डायरिया आदि से परेशान हैं, तो कच्ची हल्दी को पानी में उबालकर पिएं। करक्यूमिन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण के कारण पाचन संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं। यदि आपको पेट का अल्सर है, तो करक्यूमिन सूजन, दर्द कम कर सकता है। कच्ची हल्दी के सेवन से अल्सर के कारण नुकसानदायक बैक्टीरिया नहीं पैदा होते हैं।  Also Read - मानसून में फास्ट फूड्स खाना कितना खतरनाक हो सकता है? जानें कौन सी बीमारियों का बन सकता है कारण

Benefits of Raw Turmeric: कच्ची हल्दी के सेवन के सेहत पर होने वाले 10 कमाल के फायदे, इस तरह करें इस्तेमाल photo icon9/10

कच्ची हल्दी के सेवन से लिवर रहे स्वस्थ

लिवर की समस्या से बचे रहना चाहते हैं, तो कच्ची हल्दी का सेवन सूप, सब्जी, दूध या पानी, चटनी, सलाद, अचार आदि के रूप में जरूर करें। हल्दी में मौजूद मुख्य तत्व करक्यूमिन लिवर की समस्याओं से बचाए रख सकता है। लिवर की विषाक्तता, फैटी लिवर डिजीज और लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियों से बचे रहने के लिए आप कच्ची हल्दी का सेवन कर सकते हैं। एक दिन में कितनी मात्रा में कच्ची हल्दी का सेवन करना चाहिए और किसी को पहले से लिवर की कोई समस्या है, तो वे इस हल्दी के सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर राय ले लें।

Benefits of Raw Turmeric: कच्ची हल्दी के सेवन के सेहत पर होने वाले 10 कमाल के फायदे, इस तरह करें इस्तेमाल photo icon10/10

अर्थराइटिस, ज्वाइंट्स पेन में फायदेमंद है कच्ची हल्दी

यदि आपको अर्थराइटिस की समस्या है या जोड़ों में दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान, तो कच्ची हल्दी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। एक शोध के अनुसार, हल्दी का सत अर्थराइटिस के लक्षणों जैसे दर्द, सूजन आदि को कम कर सकता है। जिस जगह आपको दर्द या सूजन हो, वहां हल्दी का लेप भी लगा सकते हैं। Also Read - प्रेग्नेंट महिलाओं को बरसात में इंफेक्शन होने का रहता है ज्यादा खतरा, इस तरह रहें सुरक्षित