अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर बने सबसे खूबसूरत Vegetarian Celebrities, साल 2021 में इन सेलेब्स ने भी किया शाकाहार को प्रमोट

साल 2021 में कई सेलेब्स ने वेजिटेरियन डाइट ना केवल अपनायी बल्कि, उसे प्रमोट भी किया।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: December 22, 2021, 1:38 AM

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर बने सबसे खूबसूरत Vegetarian Celebrities, साल 2021 में इन सेलेब्स ने भी किया शाकाहार को प्रमोट photo icon1/5

सेलिब्रिटीज जो मानते हैं शाकाहार को सेहत के लिए सही

Bollywood celebrities who promoted vegetarianism in 2021: शाकाहार या वेजिटेरियन डाइट खान-पान का केवल एक तरीका भर नहीं है बल्कि, यह स्वस्थ और रोग-मुक्त जीवन जीने का सबसे आसान नुस्खा भी है। दुनियाभर में लोगों में शाकाहार और वीगन डाइट (शाकाहारी डाइट जिसमें, दूध और शहद जैसी चीज़ों के सेवन से भी परहेज किया जाता है) की लोकप्रियता बढ़ रही है और लोग इस प्रकार की डाइट को अपना भी रहे हैं। वहीं, भारत की फिल्म इंडस्ट्री में भी कई बड़े नाम ऐसे हैं जो नॉन-वेज फूड से पूरी तरह परहेज करते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री या बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, शाहिद कपूर और आर माधवन जैसे बड़े स्टार्स भी केवल वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं। वहीं, साल 2021 में भी कई सेलेब्स ने वेजिटेरियन डाइट ना केवल अपनायी बल्कि, उसे प्रमोट भी किया। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही सेलिब्रिटीज के बारे में जो मानते हैं शाकाहार को सेहत के लिए सही। (Bollywood celebrities who promoted vegetarianism in 2021 in Hindi)

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर बने सबसे खूबसूरत Vegetarian Celebrities, साल 2021 में इन सेलेब्स ने भी किया शाकाहार को प्रमोट photo icon2/5

अक्षय कुमार

सबसे हैंडसम वेजिटेरियन हैं अक्षय बॉलीवुड के सीनियर अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म अतरंगी रे में धनुष और सारा अली खान के साथ नज़र आए। इन दोनों ही यंगस्टर्स के सामने अक्षय कुमार उनकी तरह ही कम उम्र और एनर्जेटिक ही दिखायी पड़े। अक्षय कुमार 54 साल के हैं और बॉलीवुड के फिटेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है उनका नाम। अक्षय कुमार नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट की मदद से खुद को हेल्दी रखने के प्रयास करते हैं। साल 2021 में अक्षय कुमार को सबसे खूबसूरत वेजिटेरियन सेलिब्रिटीज में शुमार किया गया है और उन्हें पशुओं के खिलाफ हिंसा रोकने की दिशा में काम करने वाली संस्था पीटा (People for the Ethical Treatment of Animals) द्वारा यह टाइटल दिया गया है। अक्षय कुमार का कहना है कि उनके लिए हेल्दी रहना सबसे महत्वपूर्ण है और वे हेल्दी रहने और प्रोटीन के डेली इंटेक के लिए मांस की बजाय प्लांट बेस्ड डाइट को महत्व देते हैं। Also Read - प्रेगनेंसी में बाईं करवट सोने से क्या होता है? डॉक्टर से जानें सोने की सही पॉजिशन

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर बने सबसे खूबसूरत Vegetarian Celebrities, साल 2021 में इन सेलेब्स ने भी किया शाकाहार को प्रमोट photo icon3/5

भूमि पेडनेकर

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) को भी पीटा इंडिया द्वारा 2021 में अक्षय कुमार के साथ-साथ सबसे खूबसूरत वेजिटेरियन सेलिब्रिटी के तौर पर सम्मानित किया गया है। भूमि ने कुछ समय पहले ही खुलासा किया गया कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन में उन्होंने शाकाहारी बनने का फैसला लिया। भूमि ने कहा कि उन्हें मीट खाना अच्छा नहीं लग रहा था। इसीलिए, उन्होंने नॉन-वेज खाना छोड़ दिया।

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर बने सबसे खूबसूरत Vegetarian Celebrities, साल 2021 में इन सेलेब्स ने भी किया शाकाहार को प्रमोट photo icon4/5

रितेश-जेनेलिया ने तैयार किया प्लांट बेस्ड मीट

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने कुछ समय पहले कहा था कि नॉन-वेज भोजन से सेहत को होने वाले नुकसान को देखते हुए मांसाहार करना छोड़ दिया था। वहीं, कोरोना महामारी के दौरान मीट और पोल्ट्री प्रॉडक्ट्स को लेकर लोगों के मन में डर भी बैठ गया और उन्होंने मीट खाना छोड़ दिया। साल 2021 में रितेश-जेनेलिया ने प्लांट बेस्ड मीट प्रॉडक्ट्स की एक रेंज लॉन्च की। रितेश की कम्पनी के ये मीट उत्पाद स्वाद में बिल्कुल मीट जैसे महसूस होंगे लेकिन, यह शाकाहारी तरीके से पौधों से प्राप्त उत्पादों से तैयार होगे। रितेश और जेनेलिया के अनुसार, ये प्रॉडक्ट्स पूरी तरह प्लांट बेस्ट प्रोडक्ट और शाकाहारी हैं और इनके सेवन से लोगों को मांसहार करने का पछतावा या डर महसूस नहीं होगा और वे स्वादिष्ट भोजन भी खा सकेंगे। (Riteish Deshmukh-Genelia D’Souza Plant Based Meat) Also Read - सारा दिन ऑनलाइन रहने के क्या नुकसान हैं? डॉक्टर से जानें डिजिटल लाइफ का शरीर और दिमाग पर असर

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर बने सबसे खूबसूरत Vegetarian Celebrities, साल 2021 में इन सेलेब्स ने भी किया शाकाहार को प्रमोट photo icon5/5

मिलिंद सोमन

Please give yourself a few hours a week for any physical exercise, plus it's essential to make lifestyle changes. For example, opt for the stairs whenever you need to pick up some stuff. Also, opt for healthier snacks like almonds, makhana or seasonal fruits if you're hungry after a meal.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source