फाइबर से भरपूर होती हैं ये 5 सब्जियां - High Fibre Vegetables
वर्तमान समय में खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण पाचन संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। आज के समय अधिकतर लोग गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए। फाइबर पाचन-तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, आंतों को साफ रखता है और मेटाबॉलिज्मव को बढ़ाने में करता है। इसके अलावा, फाइबर मल को नर्म बनाकर कब्ज से निजात दिलाने में भी सहायक होता है। शरीर में फाइबर की कमी के कारण मोटापा, हार्ट ब्लॉकेज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप हाई फाइबर वाली सब्जियों (Which vegetable has highest fibre) का सेवन करें। आज इस लेख में हम आपको ऐसे 5 सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।
