hamburger icon
A
Read in English

सोने से पहले खाएंगे ये 5 फूड्स तो गेम खेलते-खेलते बीतेगी रात! जानें आंखों से नींद को भगाने वाले अनहेल्दी फूड्स

Worst foods at bedtime : आपको बताते हैं कौन से ऐसे फूड्स हैं, जो आपको रात भर जगाए रख सकते हैं और आप सिर्फ मोबाइल पर गेम-गेम खेलते-खेलते परेशान हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated: March 17, 2023, 7:40 PM

सोने से पहले खाएंगे ये 5 फूड्स तो गेम खेलते-खेलते बीतेगी रात! जानें आंखों से नींद को भगाने वाले अनहेल्दी फूड्स photo icon1/6

खाएंगे ये 5 फूड्स तो गेम खेलते-खेलते बीतेगी रात

Worst foods at bedtime : रात को चैन की नींद लेना या फिर अच्छे से सोना (Sleep tips for adults)आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की कुंजी है। इसमें कोई दो राय नहीं कि नींद की कमी आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित कर सकती है और कुछ स्वास्थ्य स्थितियों, जैसे हृदय रोग और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकती है। All india Institue of Ayurveda के डीन और एचओडी डॉ. महेश व्यास का कहना है कि रात को सोते वक्त खराब फूड हैबिट्स जैसे कई कारक हैं, जो आपको अच्छे से सोने नहीं देते। इस स्लीप डे आइए आपको बताते हैं कौन से ऐसे फूड्स हैं, जो आपको रात भर जगाए (Worst foods at bedtime in hindi) रख सकते हैं और आप सिर्फ मोबाइल पर गेम-गेम खेलते-खेलते परेशान हो सकते हैं। आइए जानते हैं रात भर जगाने पर अनहेल्दी फूड्स।

सोने से पहले खाएंगे ये 5 फूड्स तो गेम खेलते-खेलते बीतेगी रात! जानें आंखों से नींद को भगाने वाले अनहेल्दी फूड्स photo icon2/6

1-चाय या कॉफी (Tea Or Coffee At Night)

इंस्टेंट एनर्जी देने वाले फूड्स और ड्रिंक्स का नाम सुनते ही आपके दिमाग में कॉफी और चाय या फिर अन्य कैफीनयुक्त उत्पाद का ख्याल आता होगा। दरअसल कैफीन आपके नर्वस सिस्टम को एक्टिव बनाती है, जिससे आप जागने लगते हैं और खुद को ऊर्जावान महसूस करते हैं। इनमें सोडा, कॉफी, चाय और चॉकलेट जैसे फूड्स शामिल हैं, जो नींद को भगाने का काम करते हैं।  Also Read - मानसून में गले में खराश और खांसी को कैसे ठीक करें?

सोने से पहले खाएंगे ये 5 फूड्स तो गेम खेलते-खेलते बीतेगी रात! जानें आंखों से नींद को भगाने वाले अनहेल्दी फूड्स photo icon3/6

2-मसालेदार खाना (Spicy Food At Night)

देर रात तक जागने के पीछे एक कारण आपका मसालेदार खाना भी हो सकता है। मसालेदार भोजन की वजह से अपच और सीने में जलन व एसिड रिफ्लक्स जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो मसालेदार भोजन करने से हालत और ज्यादा खराब हो सकती है। इसलिए रात को मसालेदार खाना न खाएं।

सोने से पहले खाएंगे ये 5 फूड्स तो गेम खेलते-खेलते बीतेगी रात! जानें आंखों से नींद को भगाने वाले अनहेल्दी फूड्स photo icon4/6

3-मीठा (High Sugar Foods At Night)

खाना खाने के बाद थोड़ा मीठा खाने से पाचन में आसानी होती है लेकिन हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाले फूड्स तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाते हैं। सफेद ब्रेड, मिठाई और शुगर नींद न आने में मदद करती है। कई स्टडी में ये सामने आया है कि हाई जीआई फूड्स आपके सोने की अवधि को भी कम करते हैं।  Also Read - 80 वर्षीय मरीज का सफल Knee Replacement, जानें डायबिटीज, हार्ट डिजीज और बढ़ती उम्र में कैसे संभव हुआ घुटने का प्रत्यारोपण

सोने से पहले खाएंगे ये 5 फूड्स तो गेम खेलते-खेलते बीतेगी रात! जानें आंखों से नींद को भगाने वाले अनहेल्दी फूड्स photo icon5/6

4-फैटी फूड्स (Fatty Foods At Night)

फ्राइड चिकन और फैटी मीट जैसे हाई फैट वाले फूड्स रात के वक्त खाने से नींद खराब हो सकती है। कई स्टडी में ये साफ हुआ है कि हाई फैट का सेवन, खासतौर पर सैच्युरेटेड फैट, आपके नींद के पैटर्न को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इसलिए रात को कम फैट वाले फूड्स को ही खाएं।

सोने से पहले खाएंगे ये 5 फूड्स तो गेम खेलते-खेलते बीतेगी रात! जानें आंखों से नींद को भगाने वाले अनहेल्दी फूड्स photo icon6/6

5-शराब (Alcohol At Night)

बहुत से लोग सोने से पहले आराम के लिए रात में एक या दो पैग लगा लेते हैं लेकिन कई स्टडी में ये पता चला है कि शराब पीने से नींद में खलल पड़ सकती है और आप रात में जागते रह सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि शराब के कारण आप जल्दी सो जाते हैं, लेकिन फिर रात के दौरान नींद में काफी खलल पड़ता है क्योंकि आपके ब्लड में अल्कोहल का स्तर कम हो जाता है।  Also Read - आई फ्लू से बचने के लिए ना अपनाएं ये घरेलू नुस्खे! इन लोगों को है ज्यादा खतरा!