Sign In
  • हिंदी

डायबिटीज में ये 5 अनाज 24 घंटे कंट्रोल रखेंगे ब्लड शुगर! जानें कौन सा अनाज डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट

High Blood Sugar mein kya khaye : डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो ब्लड शुगर न बढ़ाएं। आइए आपको बताते हैं 5 ऐसे अनाज के बारे में, जो आपका ब्लड शुगर लेवल नार्मल रखने में मदद करेंगे।

Written by Jitendra Gupta | Published : May 18, 2023 3:00 PM IST

ये 5 अनाज 24 घंटे कंट्रोल रखेंगे ब्लड शुगर!

High Blood Sugar mein kya khaye : खराब खान-पान आपको कई बीमारियों का शिकार बनाता है, जिसमें से एक है डायबिटीज। जी हां, आपके ब्लड शुगर लेवल को आपका खराब खान-पान और खराब लाइफस्टाइल काफी हद तक प्रभावित करता है, जिसकी वजह से ढेर सारी परेशानियां होती हैं। इतना ही नहीं आपका बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल आपको कई गंभीर परेशानियों का शिकार बनाने का काम करता है। इसलिए जरूरी है कि अपने ब्लड शुगर लेवल का ध्यान रखा जाए। ब्लड शुगर लेवल को ध्यान में रखने के लिए सबसे जरूरी है अपने खान-पान पर ध्यान देना, इसलिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो ब्लड शुगर न बढ़ाएं। आइए आपको बताते हैं 5 ऐसे अनाज के बारे में, जो आपका ब्लड शुगर लेवल नार्मल रखने में मदद करेंगे।

1-जौ (Barley In High Blood Sugar)

जौ एक ऐसा अनाज है, जिसका आटा भी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। ये आटा ग्लूटेन फ्री होता है और इससे बनी रोटियां न सिर्फ आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करती हैं बल्कि आपको बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद मिलती है। इसे दिन में कभी भी खाया जा सकता है।  Also Read - आयुर्वेद में स्नान करने का ये है सबसे सही समय, जानिए क्या है नहाने का आयुर्वेदिक नियम

2-दलिया (Daliya In High Blood Sugar)

दलिया का नाम सुनते ही लोग नाक-भौंह सिकोड़ने लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दलिया कितने पौष्टिक गुणों का भंडार है। फाइबर, मैग्नीशियम और प्रोटीन से संपन्न दलिया आपके ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। सुबह के नाश्ते में दलिया आपको लंबे वक्त तक फुल रखने का काम करता है।

3-अमरनाथ ( Amaranth In High Blood Sugar)

जौ और दलिया की ही तरह अमरनाथ भी ढेर सारे हेल्दी गुणों की भंडार है। अमरनाथ में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो कि डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। इतना ही नहीं ये एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी संपन्न होती है, जो कि आपके लिए हेल्दी है।  Also Read - Periods में महिलाओं को नहीं पीनी चाहिए चाय, जानें कैसे सेहत पर पड़ता है इसका बुरा असर

4-रागी (Ragi In High Blood Sugar)

जब बात हेल्दी अनाज की हो तो रागी कहां पीछे रहने वाली है। कैल्शियम का रिच सोर्स होने के साथ-साथ दूसरे पौष्टिक गुणों का भंडार है। रागी न सिर्फ हाई ब्लड शुगर में खाया जाने वाला एक अनाज है बल्कि ये हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसलिए इसे खाना हेल्दी होगा।

5-बाजरा (Bajra In High Blood Sugar)

बाजरा भी एक ऐसा अनाज है, जो कि ढेर सारे गुणों से संपन्न होता है। इसमें मौजूद फाइबर और लो ग्लासिमिक इंडेक्स डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं ये कब्ज में भी आराम पहुंचाता है और वजन घटाने में भी प्रभावी है। बाजरा में मौजूद आयरन खून बढ़ाने का काम भी करता है।  Also Read - Bedtime Drinks: रात को सोने में आती है दिक्कत? इन Drinks का करेंगे सेवन तो जल्दी आएगी नींद