hamburger icon
A
Read in English

आयुर्वेद में बताए गए 5 सुपर फूड, जिन्हें रोज खाने से सेहत रहेगी फिट

5 super foods according to Ayurveda : आयुर्वेद में ऐसे 5 सुपरफूड्स के बारे में बताया गया है कि जिनका डेली सेवन करने से न केवल आपकी सेहत दुरुस्त होगी बल्कि बीमारियां भी आपसे कोसों दूर रहेंगी।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated: September 30, 2023, 11:51 AM

आयुर्वेद में बताए गए 5 सुपर फूड, जिन्हें रोज खाने से सेहत रहेगी फिट photo icon1/6

फिट रहने के लिए खाएं ये हेल्दी फूड्स

आयुर्वेद न केवल एक चिकित्सा पद्धति है बल्कि ये हमारे जीवन को जीने की एक कला है। जिसमें किस तरह व्यक्ति हेल्दी रह सकता है इस बात का विस्तार से वर्णन किया गया है। इसी क्रम में आयुर्वेद के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थों को सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। जिसका मतलब है कि इन चीजों को खाने से न केवल आपकी सेहत फिट रहेगी बल्कि बीमारियां भी आपसे कोसों दूर रहेंगी। ऐसी ही 5 चीजों के नाम हम आपको बताने जा रहे हैं जिनके डेली सेवन करने से आप खुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं।

आयुर्वेद में बताए गए 5 सुपर फूड, जिन्हें रोज खाने से सेहत रहेगी फिट photo icon2/6

आंवला

विटामिन-सी से भरपूर आंवला आपकी हेल्थ के लिए अमृत के समान होता है। आयुर्वेद के अनुसार इसे त्रिदोष नाशक बताया गया है। यानी इसे नियमित खाने से हमारा वात, पित्त और कफ तीनों दोष शांत होते हैं। इसके साथ ही आंवला में एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर पर आने वाले आयु के प्रभाव को कम करता है। इसका नियमित सेवन करने से मोटापा दूर होता है और आंखों की रोशनी तेज होती है। Also Read - लंबी उम्र के लिए खाएं ये 'सस्ते' फूड्स

आयुर्वेद में बताए गए 5 सुपर फूड, जिन्हें रोज खाने से सेहत रहेगी फिट photo icon3/6

अनार

अनार से जुड़ी एक कहावत आपने जरूर सुनी होगी- एक अनार सौ बीमार। जिसका अर्थ है कि एक अनार से सौ तरह की बीमारियां ठीक हो सकती है। फाइबर, विटामिन्स और कई तरह से मिनरल्स से भरपूर अनार को खाने के कई फायदे हैं। रोजाना सुबह 1 अनार खाने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसके अलावा शुगर और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा रोजाना अनार खाने से आपके स्किन पर ग्लो आता है और झुर्रियां खत्म होने लगती हैं।

आयुर्वेद में बताए गए 5 सुपर फूड, जिन्हें रोज खाने से सेहत रहेगी फिट photo icon4/6

घी

भारतीय परंपरा में घी खाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। खाने के स्वाद को दोगुना कर देने वाला घी हमारे स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही लाभकारी है। एक शोध में ये बात साबित हुई है कि रोज खाने के साथ 2-3 चम्मच घी खाने से खाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है। जिससे डायबिटीज जैसी बीमारी को रोकने में काफी मदद मिलती है। Also Read - कैंसर से हर साल जाती है 26 हजार से ज्यादा लोगों की जान, 2050 तक दोगुने हो सकते हैं नए मामले: WHO

आयुर्वेद में बताए गए 5 सुपर फूड, जिन्हें रोज खाने से सेहत रहेगी फिट photo icon5/6

शहद – Honey For Small Pimples On Face

चेहरे के छोटे दानों को ठीक करने के लिए शहद फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को रिमूव करता है। साथ ही, कील-मुंहासों की परेशानी को भी दूर करता है। इसके लिए आप शहद को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में कम से कम 2-3 बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।

आयुर्वेद में बताए गए 5 सुपर फूड, जिन्हें रोज खाने से सेहत रहेगी फिट photo icon6/6

ड्राई फ्रूट्स

आयुर्वेद में ड्राई फ्रूट्स या नट्स खाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है। कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करने से हमारी ओवरऑल हेल्थ दुरुस्त रहती है। इसके अलावा सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से हृदय रोग, डायबिटीज और दिमाग से संबंधित रोग ठीक होते हैं।  Also Read - हाई बीपी को Silent Killer क्यों कहा जाता है? जानें इसके शुरुआती लक्षण