काढ़ा नहीं पीता बच्चा? खिलाएं ये 5 फूड और दोगुनी तेजी से बढ़ाए बच्चों की इम्यूनिटी
Immunity boosting foods for kids in hindi : जैसा माहौल घर से बाहर है क्या उसे देखकर आपको डर लगता है? डर लगना लाजमी है क्योंकि कोरोना का कहर बीते कुछ दिनों से ऐसा बढ़ा है कि क्या बच्चे क्या बूढ़े और क्या जवान सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। आप भले ही कोरोना से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हों, दिन में कई बार काढ़ा पी रहे हों लेकिन क्या आपके बच्चे भी काढ़ा पी रहे हैं? कहीं न कहीं आपके बच्चों को काढ़ा पीना पसंद नहीं होगा और वो इसे पीते वक्त नखरे दिखाते होंगे। अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ काढ़ा पीकर ही बच्चे इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं तो आप गलत हैं। एक तो काढ़े का स्वाद और वो भी गर्म-गर्म पीना उन्हें बिल्कुल भी रास नहीं आएगा। आप तो जानते ही हैं कि इस दौर में इम्यूनिटी बूस्ट करना कितना जरूरी है लेकिन सिर्फ काढ़ा पीकर ही ऐसा नहीं हो सकता है। बच्चों के लिए भी इम्यूनिटी बूस्ट रखना बहुत ही जरूरी है और आप काढ़ा के बजाए इन 5 तरीकों से अपने बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फूड्स।