चुकंदर के रस में मिलाकर पी ली ये एक चीज तो मानसून की कोई बीमारी छू नहीं पाएगी
Beetroot and honey juice benefits in hindi: हम सभी जानते हैं कि चुकंदर ढेर सारे पोषक तत्वों का भंडार होता है लेकिन अगर हम आपको एक ऐसी तरकीब बताएं, जिससे इसकी शक्ति दोगुनी हो जाए तो आपको कैसे महसूस होगा। जी हां, अगर आप चुकंदर के रस में शहद मिलाकर पीते हैं या फिर चुकंदर के साथ में शहद का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि चुकंदर की तासीर ठंडी होती है और नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से किसी भी व्यक्ति में कभी भी खून की कमी नहीं होती है। वहीं शहद के इस्तेमाल को आयुर्वेद में काफी गुणकारी बताया गया है। शहद ज़रूरी पोषक तत्वों, खनिजों और विटामिन का भंडार है। शहद में मुख्य रुप में फ्रक्टोज पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी और एमिनो एसिड भी पाए जाते हैं। चुकंदर की जूस मे शहद मिलाने से हमें ये फायदे मिलते हैं।