hamburger icon
A
Read in English

Depression, anxiety को कहना है टाटा बाय-बाय तो खाना छोड़ दें ये 5 चीजें! 90 फीसदी लोग डेली खाते हैं ये फूड्स

Worst foods for Brain : आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करने की जरूरत है, जो आपके दिमागी स्वास्थ्य को बेहतर बनाए और ऐसे फूड्स के सेवन से बचें, जो आपके दिमागी स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करते हों।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 13, 2023, 12:20 PM

Depression, anxiety को कहना है टाटा बाय-बाय तो खाना छोड़ दें ये 5 चीजें! 90 फीसदी लोग डेली खाते हैं ये फूड्स photo icon1/6

Depression, Anxiety से बचने के लिए खाएं ये 5 चीजें!

Worst foods for Brain : जब बात सेहत की होती है तो हमेशा शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाती है और मेंटल हेल्थ का नंबर बहुत बाद में आता है। हालांकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि जब तक आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं होगा तब तक आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी फिट नहीं रहेगा। जी हां, अगर आप शरीर को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं तो आपको अपने दिमाग को हेल्दी रखने के लिए भी हेल्दी फूड्स का सेवन करने की जरूरत है। दरअसल हेल्दी फूड्स का सेवन सीधा आपके सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव से संबंधित होता है, जो आपको मेंटली प्रभावित करने का काम करता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करने की जरूरत है, जो आपके दिमागी स्वास्थ्य को बेहतर बनाए और ऐसे फूड्स के सेवन से बचें, जो आपके दिमागी स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करते हों। आइए जानते हैं ऐसे सबसे खराब फूड्स के बारे में, जो आपका दिमागी स्वास्थ्य बिगाड़ने का काम करते हैं।

Depression, anxiety को कहना है टाटा बाय-बाय तो खाना छोड़ दें ये 5 चीजें! 90 फीसदी लोग डेली खाते हैं ये फूड्स photo icon2/6

1-ट्रांस फैट्स (Trans Fats In Hindi)

हेल्दी रहना है तो हेल्दी खाना होगा लेकिन जब आप फास्ट फूड्स का विकल्प चुनते हैं तो ये आपकी सेहत को बिगाड़ने का काम करता है। ट्रांस फैट से भरे हुए फूड्स आपके शरीर में सेरोटोनिन के उत्पादन को कम करते हैं और सूजन को बढ़ाने का काम करते हैं, जो कि डिप्रेशन का खतरा बढ़ा देते हैं। बता दें कि जिन फूड्स में ट्रांस फैट बहुत ज्यादा होता है वो आपके मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करता है।  Also Read - कैंसर से हर साल जाती है 26 हजार से ज्यादा लोगों की जान, 2050 तक दोगुने हो सकते हैं नए मामले: WHO

Depression, anxiety को कहना है टाटा बाय-बाय तो खाना छोड़ दें ये 5 चीजें! 90 फीसदी लोग डेली खाते हैं ये फूड्स photo icon3/6

2-रिफाइन्ड शुगर (Refined Sugar In Hindi)

मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ने वाला दूसरा सबसे हानिकारक फूड है रिफाइन्ड शुगर। रिफाइन्ड शुगर से भरे फूड्स का सेवन आपकी एनर्जी को तो बूस्ट करता ही है लेकिन उतनी ही तेजी से आपके एनर्जी लेवल को भी डाउन करता है। इन फूड्स के सेवन से आपकी स्ट्रेस से लड़ने की क्षमता भी कम हो जाती है और डिप्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है।

Depression, anxiety को कहना है टाटा बाय-बाय तो खाना छोड़ दें ये 5 चीजें! 90 फीसदी लोग डेली खाते हैं ये फूड्स photo icon4/6

3-प्रोसेस्ड फूड्स (Processed Foods In Hindi)

प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन जितना आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है ठीक उतना ही ये मानसिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाने का काम करता है। अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करते हैं तो ये एंग्जाइटी और डिप्रेशन के लक्षणों को बिगाड़ने का काम करता है। इसकी वजह से आपकी आंतों को भी नुकसान पहुंचता है।  Also Read - हाई बीपी को Silent Killer क्यों कहा जाता है? जानें इसके शुरुआती लक्षण

Depression, anxiety को कहना है टाटा बाय-बाय तो खाना छोड़ दें ये 5 चीजें! 90 फीसदी लोग डेली खाते हैं ये फूड्स photo icon5/6

4-कैफीन (Caffeine In Hindi)

बहुत से लोग दिनभर में धड़ाधड़ कॉफी का सेवन करते हैं, जो कि एंग्जाइटी के साथ-साथ स्ट्रेस लेवल को बढ़ाने का काम करता है। भले ही कैफीन आपको ध्यान लगाने और अलर्ट रहने में मदद करती है लेकिन ये आपके हार्ट रेट और बीपी को बढ़ाने का काम करती है, जिसकी वजह से अक्सर बैचेनी महसूस होती है। इसलिए कैफीन का सेवन सीमित करें।

Depression, anxiety को कहना है टाटा बाय-बाय तो खाना छोड़ दें ये 5 चीजें! 90 फीसदी लोग डेली खाते हैं ये फूड्स photo icon6/6

5-शराब (Alcohol In Hindi)

शराब आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे खराब ड्रिंक है। भले ही ये आपको उस वक्त आराम पहुंचाती हो जब आप डिप्रेस या फिर बैचेन होते हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में शराब आपको बहुत ज्यादा डिप्रेशन में ले जाती है और एंग्जाइटी का शिकार बनाती है। इसलिए शराब पीने से बचें क्योंकि इसके साथ ज्यादातर लोग फास्ट फूड्स खाते हैं, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।  Also Read - Gen Z आयुर्वेदिक ब्यूटी तरीकों को क्यों अपना रहा है? एक्सपर्ट से जानें