hamburger icon
A
Read in English

खान-पान में ये 5 छोटे बदलाव शुगर की मात्रा को रखते हैं कंट्रोल! खाना खाने के बाद भी कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

Natural tips to control diabetes : अगर आप भी डायबिटीज का शिकार हैं तो आप इन 5 आसान तरीकों की मदद से अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं और वो भी नैचुरली।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated: January 8, 2023, 7:31 AM

खान-पान में ये 5 छोटे बदलाव शुगर की मात्रा को रखते हैं कंट्रोल! खाना खाने के बाद भी कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर photo icon1/6

ये 5 छोटे बदलाव शुगर की मात्रा को रखते हैं कंट्रोल!

Natural tips to control diabetes : डायबिटीज, लाइफस्टाइल से जुड़ी एक बीमारी है, जो आपके शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाने का काम करती है। डायबिटीज मौजूदा वक्त की एक ऐसी बीमारी है, जिसका शिकार भारत में 5 करोड़ से ज्यादा लोग हैं। भारत में बढ़ती डायबिटीज रोगियों की संख्या की वजह से ही आज दुनियाभर में इसे डायबिटीज केंद्र कहा जाता है। डायबिटीज में दरअसल आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से आपको अपने डेली के रूटीन के काम करने में परेशानी होती है। डायबिटीज की वजह से आपकी कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा नहीं मिल पाती है, जिसकी वजह से कमजोरी और दूसरी परेशानियां होने लगती है। अगर आप भी डायबिटीज का शिकार हैं तो आप इन 5 आसान तरीकों की मदद से अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं और वो भी नैचुरली।

खान-पान में ये 5 छोटे बदलाव शुगर की मात्रा को रखते हैं कंट्रोल! खाना खाने के बाद भी कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर photo icon2/6

1-च्युइंग गम चबाएं (Gum Chewing)

खाना खाने के बाद अगर आपको कुछ खाने की क्रेविंग होती है तो आप च्युइंग गम चबाकर अपनी इस क्रेविंग को शांत कर सकते हैं। ये नियम साइकोलॉजी का है, जो आपकी भूख को शांत रखने में मदद कर सकता है। हां, इस बात का ध्यान रखें कि शुगर फ्री गम का ही यूज करें और रोजाना यूज न करें।  Also Read - ज्यादा कैफीन पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

खान-पान में ये 5 छोटे बदलाव शुगर की मात्रा को रखते हैं कंट्रोल! खाना खाने के बाद भी कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर photo icon3/6

2-कॉफी इनटेक कम करें (Limit Your Coffee Consumption)

जीवनशैली में कुछ भी बदलाव आपके डेली रूटीन को बिगाड़ सकता है लेकिन बिना शक्कर की कॉफी आपके ब्लड शुगर को मेंटेन रखने में मदद कर सकती है। इसका मतलब ये नहीं कि आप लगातार कॉफी पीते रहें। आपको बस अपने कॉफी इनटेक में कमी लानी है, जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करती है।

खान-पान में ये 5 छोटे बदलाव शुगर की मात्रा को रखते हैं कंट्रोल! खाना खाने के बाद भी कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर photo icon4/6

3-फिजिकली एक्टिव रहें (Be Physically Active)

गतिहीन जीवनशैली आपके शरीर को आलसी बना देती है, जो कि ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए एक्सरसाइज करने से न सिर्फ आपका शरीर चलता-फिरता रहता है ब्लकि आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने, बेहतर तरीके से वेट को मैनेज करने में मदद मिलती है और शरीर भी हेल्दी रहता है।  Also Read - धूलकण से एलर्जी क्यों होती है? जानिए इससे जुड़ी अहम बातें और बचाव के उपाय

खान-पान में ये 5 छोटे बदलाव शुगर की मात्रा को रखते हैं कंट्रोल! खाना खाने के बाद भी कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर photo icon5/6

4-फल और सब्जियां खाएं (eat Fruit And Vegetables)

डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करने की जरूरत होती है, जो कि उन्हें हेल्दी रखने में मदद करती हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि जो भी फल और सब्जी खाएं उसके बाद अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक करें, जो कि उन्हें ये पहचानने में मदद करेगा कि कौन से फल उनके लिए सही हैं और कौन से नहीं।

खान-पान में ये 5 छोटे बदलाव शुगर की मात्रा को रखते हैं कंट्रोल! खाना खाने के बाद भी कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर photo icon6/6

5-विनेगर यूज करें (Add Some Vinegar)

ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में विनेगर आपकी मदद कर सकता है। बस आपको करना ये है कि सलाद, या फिर बनी हुई सब्जी पर एक चम्मच विनेगर डालना है। विनेगर स्टार्च को पाचन में घुलने से रोककर खाना खाने के बाद 40 फीसदी तक ब्लड शुगर बढ़ने को रोक सकता है।  Also Read - मेनोपॉज के दौरान काम करना क्यों हो जाता है मुश्किल? जानें Hot Flashes, Brain Fog और खराब नींद का असर