खून के थक्के को तोड़ने का काम करते हैं ये 5 सुपरफूड्स!
Foods to unclog arteries: हम सभी जानते हैं कि नसों में अगर रक्त का प्रवाह ठीक न हो तो शरीर को कितनी प्रकार की दिक्कतें होनी शुरू हो जाती है। जिस तरह नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol in Blood in hindi)आपके लिए कई बीमारियों की वजह बनता है ठीक उसी तरह नसों में बनने वाला रक्त का थक्का भी आपके लिए जानलेना साबित होता है। पैरों की सबसे आखिरी नस, जिसे डीप वेन के रूप में जाना जाता है अगर उसमें रक्त का थक्का बन जाए तो वह आपके पूरे शरीर में कहीं भी रक्त के प्रवाह के साथ आ-जा सकता है। अगर रक्त का थक्का आपके मस्तिष्क में जा पहुंचता है तो ये ब्रेन स्ट्रोक की वजह भी बन सकता है। दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के डीन और एचओडी डॉ. महेश व्यास आपको ऐसे 5 सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी नसों में बनने वाले खून के थक्के (Foods to unclog arteries in hindi) को तोड़ने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये सुपरफूड्स।