बुढ़ापे तक खुद को रखें हेल्दी
अक्सर ऐसा माना जाता है कि किसी व्यक्ति की दीर्घायु काफी हद तक आनुवंशिकी द्वारा निर्धारित होती है। हालांकि, यह तथ्य पूरी तरह से सही नहीं है। विशेषज्ञों की मानें तो लंबे समय तक जीवित रहने में जीन बहुत छोटी भूमिका निभाते हैं, लेकिन ऐसे कई अन्य प्रमुख कारक हैं जो इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जैसे कि आपका आहार और जीवनशैली। जबकि हम में से कोई भी हमेशा के लिए जीवित नहीं रह सकता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अपने खानपान पर ध्यान देकर आप अपने जीवन में कुछ अतिरिक्त वर्ष जोड़ सकते हैं। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके जीवनकाल को बढ़ाने के साथ ही आपके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं।