नहीं मिल रहा सही प्रोटीन बताते हैं ये 5 संकेत!
Protein deficiency symptoms : जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये प्रोटीन (Protein deficiency) बना किस चीज से होता है? दरअसल प्रोटीन एक मैक्रोन्यूट्रिएंट है, जो कि अमिनो एसिड से बना होता है और ये हमारे शरीर में मांसपेशियों को बनाने का काम करता है। प्रोटीन शरीर को जरूरी एनर्जी प्रदान करता है और हार्मोन को नियंत्रित करने का काम करता है। बहुत से लोग सोचते हैं कि हमें दिन में कितना प्रोटीन चाहिए होता है तो आपको बता दें कि आपको अपने शरीर के भार के हिसाब से प्रति किलो आठ ग्राम तक प्रोटीन की जरूरत होती है। लेकिन जब इस पोषक तत्व की कमी दूर नहीं होती है तब? ज्यादातर लोग इस बारे में नहीं जानते होंगे कि प्रोटीन की कमी (Protein deficiency symptoms) होने पर शरीर में ऐसे कौन से बदलाव होते हैं, जिनपर ध्यान देना जरूरी होता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे संकेतों के बारे में, जो शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर दिखाई देते हैं।