प्रोटीन के 3 बेस्ट सोर्स नहीं बढ़ाते ब्लड शुगर!
Protein Sources for Diabetes : हम सभी जानते हैं कि प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है (why protein is important for you) लेकिन फिर भी बहुत से लोगों के शरीर में प्रोटीन की कमी देखी जाती है। और जब शरीर में क्रोनिक डिजीज हो तो दिक्कतें होना स्वभाविक भी है। दरअसल आपके शरीर को प्रोटीन की जरूरत कई काम में पड़ती है फिर चाहे वो मसल्स ग्रोथ हो या फिर आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने की बात प्रोटीन आपके शरीर को चाहिए ही होता है। प्रोटीन की जरूरत हर किसी को होती है लेकिन अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन शामिल करने की जरूरत है। आइए जानते हैं डायबिटीज रोगियों के लिए प्रोटीन के ऐसे रिच सोर्स (Protein Sources for Diabetes in hindi), जो ब्लड शुगर को मेंटेन रखने का काम करते हैं।