hamburger icon
A
Read in English

इन 5 तरीकों से नेल पॉलिश पहुंचाती है नाखूनों को नुकसान !

इस तरह आपकी नेल पॉलिश कर रही है आपके नाखूनों को ख़राब

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : May 18, 2018, 4:37 PM

इन 5 तरीकों से नेल पॉलिश पहुंचाती है नाखूनों को नुकसान ! photo icon1/6

Nail Polish Hindi

क्या आप नेल पॉलिश न लगे नाखूनों के बिना एक दिन भी नहीं रह सकतीं? लेकिन क्या आपको पता है कि हमेशा नेल पॉलिश लगे होने से आपको नाखूनों की सेहत ख़राब हो सकती है? जी हां, मार्वी ऐन बेक एकेडमी की ब्यूटी एक्सपर्ट नंदिनी अग्रवाल बता रही हैं कैसे ।

इन 5 तरीकों से नेल पॉलिश पहुंचाती है नाखूनों को नुकसान ! photo icon2/6

You-wear-nail-polish-too-often Hindi

नाखूनों को ब्रेक नहीं मिलता- हमेशा नेल पॉलिश लगाए रहने से आपके नाखूनों को ब्रेक नहीं मिलता जिससे नाखूनों की परत पतली होकर टूटने लगती हैं। इसलिए कुछ दिनों के लिए नेल पॉलिश न लगाएं। रोज़ाना 10-15 मिनट के लिए अपने नाखूनों को गर्म पानी में डुबोकर रखें ताकि वे हाइड्रेट हो सकें।  Also Read - ज्यादा कैफीन पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

इन 5 तरीकों से नेल पॉलिश पहुंचाती है नाखूनों को नुकसान ! photo icon3/6

You-use-acetone-based-remover Hindi

एसिटोन वाले रिमूवर का इस्तेमाल- अगर आप 2-3 दिनों में नेल पॉलिश बदलती हैं तो इसका मतलब है कि आप ढ़ेर सारे रिमूवर का भी इस्तेमाल करती हैं। नेल पॉलिश रिमूवर में एसिटोन होता है जो नाखूनों में मौजूद नैचुरल ऑयल और नमी को सोख लेता है और नाखूने के आसपास की त्वचा सूख जाती है।

इन 5 तरीकों से नेल पॉलिश पहुंचाती है नाखूनों को नुकसान ! photo icon4/6

You-peel-off-chipping-nail-polish Hindi

नेल पॉलिश खुरचने की आदत- वैसे यहां दोष नेल पॉलिश का नहीं बल्कि आपकी उस बुरी आदत की है जहां आप अपने नेल पॉलिश खुचरती रहती हैं। जब आप उखड़ रही नेल पॉलिश को नाखूनों से खुरचती हैं तो आपके नाखून की ऊपरी सुरक्षा परत भी निकल जाती है। जिससे नाखून कमज़ोर हो जाते हैं।  Also Read - धूलकण से एलर्जी क्यों होती है? जानिए इससे जुड़ी अहम बातें और बचाव के उपाय

इन 5 तरीकों से नेल पॉलिश पहुंचाती है नाखूनों को नुकसान ! photo icon5/6

You-do-not-wear-base-coat Hindi

बेस कोट न लगाना- फंगस आदि की वजह से आपके नाखून पीले हो जाते हैं लेकिन बेस कोट के बिना लगी नेल पॉलिश से भी आपके नाखून पीले पड़ जाते हैं। इसलिए उन पीले धब्बों से बचने के लिए हमेशा बेस कोट लगाएं।

इन 5 तरीकों से नेल पॉलिश पहुंचाती है नाखूनों को नुकसान ! photo icon6/6

You-wear-cheap-quality-nail-polish Hindi

घटिया क्वालिटी की नेल पॉलिश - सस्ती नेल पॉलिश में ऐसे केमिकल होते हैं जो आपके नाखूनों को रूखा-सूखा बना देते हैं। इसीलिए ऐसी नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें जिनमें कम केमिकल हों। बाज़ार में विटामिन वाली नेल पॉलिश भी मिलती हैं जो नाखूनों को पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाती हैं।  Also Read - मेनोपॉज के दौरान काम करना क्यों हो जाता है मुश्किल? जानें Hot Flashes, Brain Fog और खराब नींद का असर