डायबिटीज है तो कभी न करें इन 5 फूड का सेवन
अपनी हेल्थ को सही रखना और पूरी तरह से फिट रहना हर व्यक्त्ति की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन क्या ऐसा हो पाता है? इंसान जब छोटा होता है तो अमूमन उसका पूरा फोकस खाने-पीने पर रहता है और बड़ा होता है तो अंधा होकर पैसों के पीछे भागता है और बुढ़ापे में सोचता है कि जिंदगी के आखिरी पलों में क्यों न मनपसंद चीजें खाई जाएं! हालांकि इस मानसिकता के पीछे कहीं न कहीं हमारा वातावरण, हमारा लालन-पालन और हमारी शिक्षा का गहरा प्रभाव होता है। एक सर्वे के अनुसार जिन बच्चों को बचपन से ही हेल्थ संबंधी टिप्स दी जाती हैं उनका झुकाव जिंदगीभर अपने स्वास्थ्य की ओर होता है और वो ये समझते हैं कि स्वस्थ रहना जिंदगी का सबसे बड़ा काम है। हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है। ताकि हर व्यक्ति अपनी हेल्थ के बारे में सोच सके। आज इस मौके पर हम बात करते हैं भारत को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को साइलेंट तरह से डसने वाली बीमारी डायबिटीज के बारे में। जी हां, मधुमेह या शुगर एक ऐसी बीमारी बनकर उभर कर रही है जो सबसे ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना रही है। डायबिटीज तब होती है जब आपका ब्लड ग्लूकोज बढ़ने लगता है। कार्बोहाइड्रेट, फैट्स, प्रोसेस्ड फूड्स और यहां तक कि नेचुरल शुगर भी आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज है तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसे अपनी पसंद की चीजों को खाना बंद कर देना चाहिए। बल्कि इस स्थिति में आपको अपने द्वारा खाई जाने वाली हर एक चीज (What to eat and what not in Diabetes in hindi) पर ध्यान देना चाहिए।
