जान के दुश्मन बन सकते हैं 40 की उम्र के बाद इन 5 लक्षणों को इग्नोर करना, इग्नोर किया तो हो जाएगा डायबिटीज

Health symptoms after 40: उम्र के साथ-साथ शरीर में भी कुछ बदलाव होने लगते हैं, जो कई बार डायबिटीज जैसी किसी बीमारी के पैदा होने का संकेत हो सकता है, जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 9, 2024, 12:26 PM

जान के दुश्मन बन सकते हैं 40 की उम्र के बाद इन 5 लक्षणों को इग्नोर करना, इग्नोर किया तो हो जाएगा डायबिटीज photo icon1/6

40 के बाद डायबिटीज के लक्षण (Diabetes Symptoms After 40)

Diabetes related symptoms after the age of 40 year: 40 की उम्र के बाद डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, और यह कई लोगों को परेशान कर सकता है। इस उम्र में शरीर की मेटाबोलिज्म (वृद्धि दर) धीमी हो जाती है, और इंसुलिन की कार्यक्षमता भी घट सकती है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है, क्योंकि 40 साल के बाद हार्मोनल बदलाव होते हैं, जैसे कि महिलाओं में मेनोपॉज, जो शरीर में इंसुलिन के प्रभाव को प्रभावित कर सकते हैं। तो उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक सक्रियता कम हो सकती है, जिससे वजन बढ़ता है और ब्लड शुगर नियंत्रित रखना मुश्किल हो जाता है। अगर 40 साल के बाद ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाए तो यह डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। समय रहते इसे पहचानना और जीवनशैली में सुधार करना जरूरी है, ताकि डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सके। स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रण और नियमित मेडिकल चेकअप इस समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। 40 की उम्र के बाद डायबिटीज के लक्षणों को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यह कुछ प्रमुख लक्षण हैं जो इस उम्र के बाद ध्यान में रखने चाहिए।

जान के दुश्मन बन सकते हैं 40 की उम्र के बाद इन 5 लक्षणों को इग्नोर करना, इग्नोर किया तो हो जाएगा डायबिटीज photo icon2/6

ज्यादा प्यास व बार-बार पेशाब आना

40 की उम्र के बाद शरीर कमजोर होने लगता है। वहीं ब्लड शुगर बढ़ने से शरीर में डिहाइड्रेशन होता है, जिससे लगातार प्यास और पेशाब की समस्या हो सकती है। यह लक्षण वैसे तो देखने में सामान्य लगता है लेकिन अगर आप इस पर ध्यान दें तो इसको पहचान कर सही टाइम पर सही इलाज कर सकते हैं। Also Read - झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे वैभव सूर्यवंशी Vaibhav Suryavanshi, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान

जान के दुश्मन बन सकते हैं 40 की उम्र के बाद इन 5 लक्षणों को इग्नोर करना, इग्नोर किया तो हो जाएगा डायबिटीज photo icon3/6

अचानक वजन का घटना

डायबिटीज में अक्सर अचानक वजन घटता है, विशेषकर टाइप 1 डायबिटीज में। इसका कारण यह है कि जब शरीर में इंसुलिन की कमी होती है, तो कोशिकाएं ग्लूकोज को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल नहीं कर पातीं। ऐसे में शरीर ऊर्जा के लिए मांसपेशियों और फैट को जलाने लगता है, जिससे व्यक्ति का वजन तेजी से कम होने लगता है। टाइप 2 डायबिटीज में भी, खासकर जब ब्लड शुगर लेवल बहुत अधिक होता है, तो वजन घटने की समस्या हो सकती है।

जान के दुश्मन बन सकते हैं 40 की उम्र के बाद इन 5 लक्षणों को इग्नोर करना, इग्नोर किया तो हो जाएगा डायबिटीज photo icon4/6

थकान और कमजोरी महसूस होना

डायबिटीज में थकान और कमजोरी महसूस होना आम लक्षण है। इसका मुख्य कारण यह है कि शरीर में इंसुलिन की कमी या उसके प्रभावी ढंग से काम न करने के कारण कोशिकाओं को ऊर्जा (ग्लूकोज) नहीं मिल पाती। जब शरीर ऊर्जा का उपयोग नहीं कर पाता, तो व्यक्ति को लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है, भले ही उसने पर्याप्त भोजन किया हो। Also Read - NEET के बाद तनाव में छात्र: Burnout और Depression के कौन से संकेत नहीं करने चाहिए नजरअंदाज?

जान के दुश्मन बन सकते हैं 40 की उम्र के बाद इन 5 लक्षणों को इग्नोर करना, इग्नोर किया तो हो जाएगा डायबिटीज photo icon5/6

धुंधली दृष्टि

बढ़ती उम्र में डायबिटीज के कारण धुंधली दृष्टि होना आम समस्या है। डायबिटीज का असर आंखों की रक्त वाहिनियों पर भी पड़ता है, जिससे डायबिटिक रेटिनोपैथी नामक समस्या हो सकती है। इस स्थिति में, उच्च रक्त शर्करा स्तर के कारण रेटिना की छोटी रक्त वाहिनियों में सूजन आ जाती है या वे रिसने लगती हैं, जिससे दृष्टि धुंधली हो सकती है।

जान के दुश्मन बन सकते हैं 40 की उम्र के बाद इन 5 लक्षणों को इग्नोर करना, इग्नोर किया तो हो जाएगा डायबिटीज photo icon6/6

घाव का धीमी गति से भरना

डायबिटीज में घाव का धीमी गति से भरना एक सामान्य समस्या है। इसका मुख्य कारण यह है कि उच्च ब्लड शुगर का स्तर शरीर की रक्त वाहिनियों और नसों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे रक्त संचार प्रभावित होता है। रक्त संचार की कमी के कारण, घाव तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते, जो घाव को भरने के लिए आवश्यक होते हैं। Also Read - नोएडा की हाईराइज सोसायटी में लगी आग, धुएं से बचने के लिए मुंह पर गीला कपड़ा रखना कितना असरदार है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source