डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां, नैचुरली कम हो जाएगा ब्लड शुगर

Vegetables For Diabetes: शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसी कुछ सब्जियों के बारे में –

Written by priya mishra | Updated : January 3, 2025 12:41 PM IST

1/6

डायबिटीज में कौन सी सब्जी खानी चाहिए?

Vegetables To Control Diabetes: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज के आम समस्या बन चुकी है। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को खराब कर सकती है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सही खानपान और जीवनशैली का पालन करना बेहद जरूरी है। अगर आप शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। जी हां, कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकती हैं। तो आइए, डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं डायबिटीज रोगियों को अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कौन सी सब्जियों का सेवन करना चाहिए (Vegetables To Control Blood Sugar Level In Hindi)?

2/6

डायबिटीज में फायदेमंद है करेला

डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल, इसमें पॉलीपेप्टाइड-पी नामक तत्व मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, करेला इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। आप इसका सेवन जूस, सब्जी या पाउडर के रूप में कर सकते हैं। Also Read - डायबिटीज रोगियों में क्यों रहता है किडनी खराब होने का खतरा? जानें क्या है कनेक्शन 

3/6

डायबिटीज में खाएं पालक

डायबिटीज के मरीजों पालक का सेवन बेहद लाभकारी होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद मिल सकती है। आप इसका सेवन जूस, सब्जी, सूप या स्मूदी के रूप में कर सकते हैं।

4/6

लौकी से कंट्रोल करें डायबिटीज

डायबिटीज रोगियों के लिए लौकी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें पानी और फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और वजन घटाने में भी मददगार होती है। आप इसका सेवन जूस, सब्जी या सूप के रूप में कर सकते हैं। Also Read - हर 9 में से 1 व्यक्ति डायबिटीज से जूझ रहा है: भारत में क्यों महामारी बन रही है यह बीमारी?

5/6

डायबिटीज में फायदेमंद है टमाटर

टमाटर भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मददगार होता है। आप इसे सलाद, जूस या सब्जी के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

6/6

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए खाएं भिंडी

डायबिटीज के मरीजों के लिए भिंडी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। Also Read - इन 3 जरूरी टेस्ट से करें डायबिटीज की पहचान, समय रहते शुगर रहेगा कंट्रोल