hamburger icon
A
Read in English

इन आदतों को बदलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज रोगियों के लिए 5 अच्छी आदतें

Habits to Control Diabetes: अगर आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर आप इस स्थिति को मैनेज कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 25, 2022, 2:26 PM

इन आदतों को बदलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज रोगियों के लिए 5 अच्छी आदतें photo icon1/6

डायबिटीज मैनेज करने के लिए अपनाएं ये आदतें -These Habits To Control Diabetes

चाहे आप प्री-डायबिटिक हों या फिर टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज से ग्रसित हों, ब्लड शुगर लेवल और पूरे शरीर पर ध्यान देने की जरूरत हमेशा रहती है। जीवन में कुछ बदलाव करके प्रीडायबिटीज के साथ-साथ टाइप-2 डायबिटीज को होने से रोका जा सकता है। टाइप 1 डायबिटीज में शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है। जबकि टाइप-2 डायबिटीज में हमारा शरीर इंसुलिन का अच्छी तरह से उपयोग नहीं करता है। इंसुलिन के इलाज के साथ कुछ लाइफस्टाइल टिप्स डायबिटीज को कंट्रोल (Habits to Control Diabetes) करने में मदद कर सकते हैं। इसका इलाज कराना महत्वपूर्ण है। अगर आप अपने लक्षणों को अनियंत्रित होने देते हैं तो डायबिटीज हमारे नर्वस सिस्टम, दिल, आंखो और पैरों की समस्याओं, लंग्स और दांतों से जुड़ी बीमारियों को जन्म दे सकता है। इन सभी को ध्यान में रखते हुए कुछ आदतें हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं, जो डायबिटीज मैनेज करने में मदद करेंगी।

इन आदतों को बदलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज रोगियों के लिए 5 अच्छी आदतें photo icon2/6

आहार में करें बदलाव - Healthy Diet

एक स्वस्थ खाना डायबिटीज के खतरे को कम करता है और लक्षणों को बेहतर बनाने में मदद करता है। डायबिटीज होने का अर्थ है ब्लड में शुगर की मात्रा ज्यादा होना और अपनी ब्लड शुगर का कम किया जा सकता है। एक स्वस्थ आहार का सेवन करने से जिसमें चीनी और फैट की मात्रा ज्यादा ना हो। आप एक्सपर्ट की मदद से अपना डाइट चार्ट बनवाकर उसे फॉलो कर सकते हैं। Also Read - हेड वाश करने के बाद भी स्कैल्प पर खुजली होने का क्या कारण है? एक्सपर्ट से जानें

इन आदतों को बदलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज रोगियों के लिए 5 अच्छी आदतें photo icon3/6

नियमित एक्सरसाइज - Exercise

अपनी हार्ट की गति को बढ़ाना और हर दिन लगभग आधे घंटे तक व्यायाम करने से आपका वजन कम हो सकता है, आपके दिल के रोग का खतरा, आपके तनाव का स्तर और ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है।

इन आदतों को बदलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज रोगियों के लिए 5 अच्छी आदतें photo icon4/6

शांत रहना जरूरी - Calm Down

स्ट्रेस डायबिटीज का सबसे बड़ा दुश्मन है ज्यादा तनाव लेने से आपके दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर तेज हो जाती है। और आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित नहीं रहता है। तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन एक अच्छा विकल्प है। इसके अलावा तनाव के कारणों को ठीक करने का प्रयास करें और ज्यादा समय खुश रहकर बिताएं। Also Read - क्या चना दाल खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है? जानें, कौन सी दाल है बेस्ट

इन आदतों को बदलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज रोगियों के लिए 5 अच्छी आदतें photo icon5/6

धूम्रपान - Smoking

धूम्रपान से आपको कोई फायदा नहीं मिलता है और अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको यह खतरे में डाल सकता है, क्योंकि जो लोग धूम्रपान करते हैं उनमें धूम्रपान न करने वालों की तुलना में टाइप टू डायबिटीज होने की संभावना 40% तक ज्यादा होती है और अगर आप पहले से ही डायबिटीज के पेशेंट हैं तो स्मोकिंग आपके शरीर में इंसुलिन का उत्पादन प्रभावित कर सकता है।

इन आदतों को बदलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज रोगियों के लिए 5 अच्छी आदतें photo icon6/6

नींद - Sleep

नींद वह प्रक्रिया होती है जब शरीर रेस्ट मोड में होता है और खुद को दुबारा स्थापित करता है। जब हर रोज़ अच्छी नींद नहीं लेते है तो शरीर ठीक से काम नहीं कर पाता है। यदि आपको डायबिटीज है तो यह चिंता का विषय है क्योंकि लंबे समय तक नींद न आने से आपके हार्मोन अस्त व्यस्त हो जाते हैं। शरीर इंसुलिन का उत्पादन कम कर देता है। Also Read - 1 महीने में 5 से 7 किलो वजन घटाना है? डाइटिशियन ने बताया असरदार वेट लॉस प्लान