सर्दियों में डायबिटीज कंट्रोल (Diabetes Control In Winter)
सर्दियों में शुगर कंट्रोल करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि ठंड के मौसम में शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है और लोग अक्सर गरम-गरम खाने की चीजों की ओर आकर्षित होते हैं, जिनमें चीनी और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा हो सकती है। वहीं शरीर की कुछ प्राकृतिक प्रतिक्रियाएं और आदतें बदल जाती हैं, जो शुगर लेवल पर असर डालती हैं, जैसे सर्दियों में अक्सर लोग ठंड की वजह से बाहर कम निकलते हैं या शारीरिक गतिविधियों में कमी कर देते हैं। जब व्यक्ति कम एक्टिव रहते हैं, तो शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी कम हो सकती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। तो सर्दियों में दिन की लंबाई कम होती है और रातें ज्यादा लंबी होती हैं। इस बदलाव के कारण शरीर में हॉर्मोनल बदलाव आते हैं, जो शुगर लेवल पर असर डाल सकते हैं। विशेष रूप से, सर्दियों में मेलाटोनिन (जो सोने में मदद करता है) का स्तर बढ़ता है, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को प्रभावित कर सकता है। कुल मिलाकर, सर्दियों में शुगर कंट्रोल करना चुनौतीपूर्ण इसलिए होता है, क्योंकि मौसम में बदलाव, जीवनशैली और आहार में कुछ आदतें शुगर के स्तर को प्रभावित करती हैं। हालांकि, यदि आप सही आहार चुनें, व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव किए जाएं, तो शुगर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। यहां कुछ फूड्स हैं, जिन्हें सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल करने से शुगर कंट्रोल में मदद मिल सकती है।