Why Am I So Thirsty: क्‍या आपको हर आधे घंटे में प्‍यास लगती है? अगर हां, तो इन 5 में से कोई 1 बीमारी हो सकती है आपको

जी भर के पानी पीने के बाद भी अगर आपको शरीर में डिहाइड्रेशन (Dehydration in Summer) के लक्षण दिखते हैं तो आप किसी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्‍टर या एक्‍सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 1, 2021, 1:22 PM

Why Am I So Thirsty: क्‍या आपको हर आधे घंटे में प्‍यास लगती है? अगर हां, तो इन 5 में से कोई 1 बीमारी हो सकती है आपको photo icon1/5

क्‍यों लगती है बार बार प्‍यास (Why You Thirsty Every Now And Then)

गर्मियों के मौसम में बार-बार प्‍यास लगना लाजमी है। क्‍योंकि गर्मी, धूप और ह्यूमिडिटी के कारण शरीर सूख जाता है और आप जो पानी पीते हैं वो पसीने के द्वारा निकल जाता है। ऐसी स्थिति में हमें बार-बार प्‍यास लगती हैं और हम पानी पीते हैं। इसके अलावा अगर आप वर्कआउट करते हैं, धूप में ज्‍यादा देर रहते हैं या कोई और ऐसा भारी भरकम काम करते हैं जिसमें काफी मेहनत लगती है तो जायज सी बात है कि आपको बार-बार प्‍यास लगेगी। लेकिन अगर आपकी सिटिंग जॉब है या आप ज्‍यादा मेहनत वाला काम नहीं करते हैं लेकिन फिर भी आपको हर आधे घंटे में प्‍यास लगती है तो ये किसी हेल्‍थ प्रॉब्‍लम की ओर इशारा हो सकता है। जी भर के पानी पीने के बाद भी अगर आपको शरीर में डिहाइड्रेशन (Dehydration in Summer) के लक्षण दिखते हैं तो आप किसी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्‍टर या एक्‍सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। आज हम आपको 5 ऐसी बीमारियों के बारे में बता रहे हैं जो ज्‍यादा प्‍यास लगने का कारण हो सकती हैं।

Why Am I So Thirsty: क्‍या आपको हर आधे घंटे में प्‍यास लगती है? अगर हां, तो इन 5 में से कोई 1 बीमारी हो सकती है आपको photo icon2/5

डायबिटीज या मधुमेह

बार-बार प्‍यास लगने का 1 कारण डायबिटीज भी हो सकता है। जब कोई व्‍यक्ति डायबिटीज का शिकार होता है तो उसकी बॉडी में इंसलिन बनना बंद हो जाता है या नमात्रा हो जाता है। ऐसी स्थिति में ब्‍लड से एक्‍स्‍ट्रा शुगर को अलग करने में किडनी को ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ती है। फिर जो फ्लूड निकल रहा है उसे शरीर से बाहर निकालने के लिए आपको बार बार वॉशरूम जाने की जरूरत पड़ती है। ऐसी स्थिति में आपको बहुत प्‍यास लगती है और आप बार-बार पानी पीते हैं। बार-बार पेशाब जाना और ज्‍यादा प्‍यास लगना डायबिटीज के दो शुरुआती लक्षण होते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो डॉक्‍टर से कंसल्‍ट करें। Also Read - Tonsillitis क्या है? गले में दर्द, सूजन और Fever को न करें Ignore!

Why Am I So Thirsty: क्‍या आपको हर आधे घंटे में प्‍यास लगती है? अगर हां, तो इन 5 में से कोई 1 बीमारी हो सकती है आपको photo icon3/5

खून की कमी या एनीमिया

शरीर में खून की कमी होने पर भी ज्‍यादा प्‍यास लगती है। एनीमिया जो स्थिति होती है जब हेमोग्‍लोबिन बनाने के लिए बॉडी में रेड ब्‍लड सेल्‍स की कमी होने लगती है। ऐसा खराब डाइट लेने या हैवी ब्‍लीडिंग जैसे कई कारण से हो सकता है। डिहाइड्रेशन एनीमिया का सबसे कॉमन लक्षण होता है। अगर आपको बार-बार प्‍यास लगती है तो हो सकता है आपके शरीर में खून की कमी हो रही हो। इस कंडीशन में आप अपना ब्‍लड टेस्‍ट करा सकते हैं।

Why Am I So Thirsty: क्‍या आपको हर आधे घंटे में प्‍यास लगती है? अगर हां, तो इन 5 में से कोई 1 बीमारी हो सकती है आपको photo icon4/5

हायपरकैल्शिमिया

ये एक ऐसी कंडीशन होती है जब शरीर में कैल्शियम जरूरत से ज्‍यादा बढ़ जाता है। ऐसा पैराथायराइड ग्‍लैंड के ओवरएक्टिव होने, टीवी और कैंसर के कारण भी हो सकता है। बार बार प्‍यास लगना हायपरकैल्शिमिया का एक लक्षण हो सकता है। जब शरीर में कैल्शियम की मात्रा ज्‍यादा हो जाती है तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और किडनी में पथरी भी हो सकती है। Also Read - लिवर का कितना हिस्सा Donate कर सकते हैं? कौन बन सकता है Donor? | Dr. Ankur Garg

Why Am I So Thirsty: क्‍या आपको हर आधे घंटे में प्‍यास लगती है? अगर हां, तो इन 5 में से कोई 1 बीमारी हो सकती है आपको photo icon5/5

प्रेगनेंसी

वैसे तो प्रेगनेंसी के कई लक्षण होते हैं लेकिन बार बार प्‍यास लगना भी उनमें से एक है। प्रेगनेंसी के शुरुआती तीन महीनों में शरीर में खून बढ़ता है जो किडनी को एक्‍स्‍ट्रा फ्लूड बनाने के लिए फोर्स करता है और इससे आपको पेशाब आती है। जब शरीर में पानी निकलेगा तो आपको प्‍यास लगेगी।