डायबिटीज पेशेंट सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 फूड, नहीं परेशान करेगा ब्लड शुगर लेवल

Diabetes Diet In Winter In Hindi: सर्दियों का मौसम भी डायबिटीज को प्रभावित कर सकता है इसलिए इस मौसम में खुद को हेल्दी रखने के लिए यह टिप्स जरूर फॉलो करें।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 19, 2023, 8:23 PM

डायबिटीज पेशेंट सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 फूड, नहीं परेशान करेगा ब्लड शुगर लेवल photo icon1/6

सर्दियों में डायबिटीज पेशेंट के लिए 5 फूड - Diabetes Diet In Winter In Hindi

डायबिटीज ऐसी बीमारी है जो ज्यादातर लोगों को प्रभावित कर रही है और भारत में बहुत तेजी से इस बीमारी के केसों में वृद्धि देखने को मिल रही है। इस बीमारी से और भी कई बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है जैसे मोटापा और ह्रदय रोग आंखों की समस्याएं आदि। इसलिए इस बीमारी को मैनेज करना काफी जरूरी हो जाता है। ऐसे मैनेज करने के लिए आपको अपने लाइफ स्टाइल पर ध्यान देना होगा और खासकर खान पान का खास ध्यान रखना होगा। डायबिटीज को सर्दियों का मौसम भी प्रभावित कर सकता है और खास कर सर्दियों में ज्यादा मीठा खाने के चक्कर में भी हमारा ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। आइए जानते हैं सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों को कौन कौन सी चीजों का सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज पेशेंट सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 फूड, नहीं परेशान करेगा ब्लड शुगर लेवल photo icon2/6

दालचीनी

अगर खाने में मसाले का मन करता है तो दालचीनी का प्रयोग कर सकते हैं और इसे एक एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है और बाकी बीमारियों का रिस्क भी काफी कम हो जाता है। यह इन्सुलिन सेंसटिविटी को बढ़ाने में मदद करता है जो डायबिटीज की बीमारी़ में लाभदायक होता है। Also Read - क्या आपकी पकड़ आपकी उम्र और सेहत का राज बता सकती है?

डायबिटीज पेशेंट सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 फूड, नहीं परेशान करेगा ब्लड शुगर लेवल photo icon3/6

संतरे

संतरे जैसे फल में विटामिन सी पाया जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है और इसे खाने के बाद एकदम से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है इसलिए मीठा खाने की क्रेविंग होने पर संतरा जरूर खाएं।

डायबिटीज पेशेंट सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 फूड, नहीं परेशान करेगा ब्लड शुगर लेवल photo icon4/6

गाजर

सर्दियों के मौसम में गाजर का सेवन करना डायबिटीज़ के मरीजों के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। इन्हें कच्चा ही खाया जा सकता है लेकिन अगर चाहें तो इन्हें उबाल कर भी खा सकते हैं। Also Read - रोनाल्डो और मेसी जैसे प्लेयर खुद को फिट कैसे रखते हैं पता है? जानें इनके स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल के बारे में

डायबिटीज पेशेंट सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 फूड, नहीं परेशान करेगा ब्लड शुगर लेवल photo icon5/6

सेब

सर्दियों में सेब कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और विटामिन का बेहतरीन स्रोत है। एक सेब में 77 कैलोरी पाई जा सकती है। जबकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण यह डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे अच्छा फल है।

डायबिटीज पेशेंट सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 फूड, नहीं परेशान करेगा ब्लड शुगर लेवल photo icon6/6

शकरकंद

आलू में कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है लेकिन अगर आप इसका हेल्दी रूप खाना चाहते हैं तो शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। इसकी मात्रा का खास ध्यान रखें।  Also Read - लंबे समय से हार्मोन बैलेंस नहीं है तो थायराइड रोगों का खतरा कैसे बढ़ जाता है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source