शुगर कंट्रोल कैसे करें?
टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) में ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता है। जब आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता है तो ऐसी स्थिति में आपको दूसरे गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। शुगर कंट्रोल में ना रहने के कारण डायबिटीज पेशेंट को किडनी रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी, डायबिटिक फूट, ग्लूकोमा, डायबिटिक न्यूरोपैथी, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शुगर को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि डायबिटीज को मैनेज किया जा सकता है। इसके लिए आप अपने जीवन शैली में कुछ बदलाव जैसे- सही खानपान, शारीरिक रूप से एक्टिव रहना, पर्याप्त नींद लेना, अपने शुगर लेवल की रेगुलर जांच करते रहना और मॉर्निंग रूटीन को बेहतर बनाकर ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। यहां हम आपको पांच उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को आजीवन नियंत्रित रख सकते हैं।
