यूं ही Dhurandhar की सारा अर्जुन के दीवाने नहीं कई लोग, 5 स्टेप से स्किन को हेल्दी रख ढाती हैं कहर

आज हम आपको इस लेख में फिल्म धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन के 5 ऐसे ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताने वाले हैं, जो उनकी स्किन को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। ये इतने किफायती हैं कि कोई भी महिला इन्हें अपना सकती है।

Written by Vidya Sharma | Published : January 30, 2026 1:43 PM IST

1/6

सारा अर्जुन की खूबसूरती का राज

Dhurandhar Actress Sara Arjun: हाल में बॉक्स ऑफिस में धूम मचाने वाली फिल्म धुरंधर ने फैंस के दिमाग में किसी न किसी रूप में अपनी छाप छोड़ ही दी है। फिर चाहे वह धुरंधर का टाइटल ट्रेक हो या फिर 'घायल हूं, इसलिए घातक हूं' जैसे डायलॉग ही क्यों न हो। वहीं अगर हम स्टार कास्ट की बात करें तो एक हसीना का नाम खूब चर्चा में है और काफी फैंस की तो वह क्रश भी बन गई हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं सारा अर्जुन की, जो उम्र में भले ही सिर्फ 20 साल की हैं, लेकिन अपनी अदाओं से आलिया भट्ट और अनन्या पांडे को भी टक्कर देती हैं। जहां 20 की उम्र में लड़कियों की स्किन पर जवानी का असर एक्ने, पिंपल्स और दाग-धब्बों के रूप में दिखने लगाता है, वहीं सारा की स्किन एकदम क्लियर और ग्लो करती नजर आती है। आइए आपको बताते हैं इसका क्या राज है।

2/6

जेंटल स्किन केयर है सारा की हेल्दी स्किन का राज

अन्य एक्ट्रेस की तरह सारा अर्जुन भी अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए जेंटल स्किन केयर रूटीन को फॉलो करती हैं। इसमें माइल्ड क्लींजर और स्किन टाइप के अनुसार अच्छा मॉइस्चराइजर शामिल है। आप चाहें तो सीरम भी शामिल कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि त्वचा पर जो भी लगाएं वह स्किन टाइप के अनुसार हो। Also Read - रातभर फोन चलाने वाले सुन लें अगर आप भी नहीं ले रहे पूरी नींद तो बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

3/6

स्किन का हेल्दी डाइट से रिश्ता

सारा अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करती हैं। फिर चाहे वह प्री वर्कआउट मील हो या फिर दिन के अन्य समय पर किया जाने वाला भोजन। इसमें सब्जियां भी शामिल होती हैं और फल व नट्स भी। इन सब का मेल आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

4/6

नींद में कभी कोई कमी नहीं करतीं

सारा आर्जुन भले ही फिल्मों की शूटिंग में रहती हों, लेकिन वह हमेशा 7-8 घंटे की नींद पूरी करती हैं। शरीर के साथ-साथ स्किन को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद की जरूरत होती है। इसलिए आप भी रात को फोन कम देखना और जल्दी सोने की आदत डालें ताकि नींद अच्छे से पूरी हो पाए वरना त्वचा समय से पहले बूढ़ी होनी शुरू हो जाएगी। Also Read - अल्कोहल के बिना भी आपका लिवर हो रहा है खराब? जानें कैसे

TRENDING NOW

5/6

स्किन एक्सफोलिएशन

हमारी त्वचा इसलिए भी डल नजर आती है, क्योंकि उसपर डेड स्किन सेल्स की एक परत सी जमा हो जाती है। ऐसे में जिस तरह सारा अपनी स्किन को समय-समय पर एक्सफोलिएट कर उसे क्लियर और हेल्दी बनाकर रखती हैं, आप भी स्क्रब की मदद से ले सकते हैं। स्क्रब से आप अपने चेहरे की डेड स्किन सेल्स को हटाकर अपनी त्वचा को हेल्दी बना सकते हैं।

6/6

मिनिमल मेकअप

पहले का जमाना और था, लेकिन अब सारा अर्जुन सहित सभी एक्ट्रेस मिनिमल मेकअप गाइड को फॉलो कर रहे हैं। अगर कोई ज्यादा मात्रा में मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करता है तो यह पोर्स को बंद कर देता है और स्किन ब्रेकआउट का कारण बनता है। इसलिए आप अपने फेस पर कम क्वांटिटी में ही मेकअप प्रोडक्ट अप्लाई करें। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - खून में बढ़ा हुआ ट्राइग्लिसराइड कैसे आपके दिमाग को कर रहा धुंधला, जानें ब्रेन फॉग के साथ इसका कनेक्शन