इन 5 देसी चीजों से कंट्रोल में आ सकता है ब्लड शुगर लेवल, जानें किस तरह से करना है सेवन

Verified VERIFIED By: Dr Shrey Sharma

Blood Sugar Kaise Kam Kare: डायबिटीज या ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आप इन देसी नुस्खों को आजमा सकते हैं।

Written by Anju Rawat | Updated : August 10, 2025 5:17 PM IST

1/6

ब्लड शुगर कम करने के लिए देसी नुस्खे

Desi Nuskhe for Blood Sugar Level: डायबिटीज आजकल की एक बेहद आम समस्या बन गई है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल का स्तर बढ़ जाता है। इसकी वजह से कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए डायबिटीज रोगियों के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। वैसे तो डायबिटीज रोगियों को दवा लेना जरूरी होता है। लेकिन, कई बार देसी चीजों से भी ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं ब्लड शुगर कम करने के लिए क्या खाएं (Blood Sugar Kam Karne ke Liye Kya Khaye)?

2/6

शिलाजीत

आयुर्वेद में शिलाजीत को काफी पावरफुल बताया गया है। अगर आपको डायबिटीज है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ा रहता है, तो आप शिलाजीत का सेवन कर सकते हैं। शिलाजीत खाने से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। आप शिलाजीत का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं। लेकिन आपको ज्यादा मात्रा में शिलाजीत का सेवन करने से बचना चाहिए। Also Read - ब्लड शुगर बढ़ने पर सबसे पहले क्या होता है? जानें इसके लक्षण और कैसे करें Blood Sugar कम

3/6

गुड़मार

गुड़मार एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में गुड़मार का उपयोग कई रोगों का इलाज करने के लिए किया जाता है। डायबिटीज रोगियों के लिए भी गुड़मार को बेहद प्रभावी माना गया है। गुड़मार ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है। अगर आप गुड़मार का सेवन करेंगे, तो इससे इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

4/6

पनीर डोडा

पीनर डोडा भी डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होता है। यह एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होती है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना पनीर डोडा का सेवन करेंगे, तो इससे डायबिटीज यानी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। पनीर डोड खाने से इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है।  Also Read - डायबिटीज चुपचाप शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाती है? जानें इसके बारे में

5/6

बेल पत्र

डायबिटीज रोगियों के लिए बेल पत्र भी फायदेमंद होते हैं। अगर आपको डायबिटीज हैं, तो आप बेल पत्र का सेवन कर सकते हैं। बेल पत्र सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह सेहत के लिए अच्छा होता है। बेल पत्र को पानी में उबालकर सेवन किया जा सकता है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना बेल पत्र का पानी पिएंगे, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

6/6

त्रिफला पाउडर लें

अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अपनी डाइट में त्रिफला पाउडर का सेवन कर सकते हैं। त्रिफला पाउडर पाचन को बेहतर बनाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना इसका सेवन करेंगे, तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आ सकता है। इससे पाचन क्रिया में भी सुधार होता है। Also Read - हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है बढ़ता ब्लड शुगर! जानें, कैसे करें कंट्रोल