किशोरों में डिप्रेशन की परेशानी के कारण और बचाव

Depression in Teenager : हाल के वर्षों में किशोर व युवा डिप्रेशन के शिकार बहुत ज्यादा हो रहे हैं. अगर समय से पहले ही इससे लड़ने की तैयारी की जाए तो डिप्रेशन और तनाव से बचा जा सकता है.

Written by akhilesh dwivedi | Published : July 15, 2019 5:27 PM IST

1/6

Depression In Youth

किशोरों में डिप्रेशन की समस्या लगातार बढ़ रही है. युवावस्था में डिप्रेशन की परेशानी खतरनाक होती है. क्योंकि अवसाद और तनाव के दबाव में आकर युवा आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं. डिप्रेशन के ऊपर कई तरह के शोध हो चुके हैं, लेकिन मुख्य कारण के बारे में ठीक-ठीक पता नहीं लगाया जा सका है. एक शोध के अनुसार किशोर लड़कों कि तुलना में लड़कियां डिप्रेशन की ज्यादा शिकार होती हैं. लड़कियों में डिप्रेशन की संभावना लड़कों कि तुलना में लगभग 3 गुना होता है. बढ़ती उम्र में अवसाद या डिप्रेशन के कई कारण हो सकते हैं. जैसे पढ़ाई में अच्छे ग्रेड का दबाव और सामाजिक स्तर और रहन सहन. इनके अलावा कई ऐसे अज्ञात कारण हैं जिनके बारे में माता-पिता और बढ़ते उम्र के बच्चों को जरूर जानना चाहिए. Depression in Teenager

2/6

Vitamin D Deficiency

विटामिन डी की कमी- डिप्रेशन के कई कारणों में से यह कारण भी सबसे प्रमुख है. शरीर में विटामिन डी की कमी होने के कारण कैल्शियम कम बनता है. इसके अलावा दिमाग में कैमिकल्स की कमी होने लगती है जो बाद में डिप्रेशन का कारण बनती है. Depression in Teenager  Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/6

Social Media

सोशल मीडिया- हाल के कई शोधों में पाया गया है कि सोशल मीडिया के अधिक उपयोग से भी युवा डिप्रेशन के शिकार हो रहे है. सोशल मीडिया के उपयोग से युवाओं में तुलना के कारण कई तरह के सामाजिक कमी को सोचते हैं. इसके कारण किशोरों में डिप्रेशन की समस्या होने लगी है.

4/6

Smoking

धूम्रपान- बदलती जीवनशैली ने बच्चों और किशोरों के व्यवहार में भी बदलाव लाया है. कम उम्र में ही बच्चे सिगरेट पीने की लत के शिकार हो रहे हैं. किशोर जो सिगरेट पीते हैं वो दबाव या तनाव बढ़ने पर डिप्रेशन का शिकार बहुत जल्दी हो जाते हैं. Depression in Teenager  Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/6

Lack Of Magnesium

मैग्नीशियम की कमी- शरीर में पोषक तत्वों की कमी बीमारियों के खतरे को बढ़ा देते हैं. बढ़ते बच्चों की डाइट में अगर पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम की मात्रा नहीं होता है तो वो बहुत जल्दी डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं. बड़े या बच्चों में मैग्नीशियम की कमी न हो इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियों और फल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए. Depression in Teenager

6/6

What To Do To Protect

बचाव के लिए क्या करें- बढ़ते बच्चों को डिप्रेशन से बचने के लिए सही डाइट के साथ नियमित एक्सरसाइज करनी चाहिए. मोबाइल फोन और स्क्रीन टाइम को कम करना चाहिए. सुबह उठने की आदत विटामिन डी की कमी को दूर करने में मदद करती है.  Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां