Healthy Diet In Dengue 1
बारिश के मौसम में मच्छर जनित रोग डेंगू के होने का प्रकोप काफी बढ़ जाता है। अधिकतर लोग डेंगू से ग्रस्त हो जाते हैं। हालांकि, विशेष सावधानी अभी से बरती जाए, तो मच्छरों के काटने से आप बच सकते हैं। वैसे एक बार डेंगू हो जाए, तो फिर इसका इलाज अधिक से अधिक लिक्विड और हेल्दी डाइट लेकर ही हो सकता है। आप अच्छी डायट लेकर डेंगू से जल्द उभर सकते हैं। डेंगू के दौरान ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से घटने लगते हैं। ऐसे में डेंगू के दौरान सही डायट ना ली जाएं, तो मरीज की जान तक को खतरा हो सकता है। ऐसे में उन चीजों को अपनी डायट में शामिल करना चाहिए, जो तेजी से प्लेटलेट्स को बढ़ाते हैं। जानें, प्लेटलेट्स बढ़ाने और डेंगू से उबरने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए...