डेंगू से जल्दी रिकवरी के लिए क्या खाएं?
What to Eat for Dengue Recovery: डेंगू एक मच्छर जनित वायरल बीमारी है, जो एडीज मच्छरों के काटने से फैलती है। मानसून में डेंगू के मामलों में तेजी से इजाफा होता है। खासकर, देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में डेंगू के मामले 350 के पार पहुंच चुके हैं। पिछले हफ्ते 24 नए मामले दर्ज किए गए थे। आपको बता दें कि ज्यादातर मामलों में डेंगू घर पर ही ठीक हो जाता है। कुछ ही मामलों में अस्पताल में भर्ती की जरूरत पड़ती है। डेंगू होने पर इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। साथ ही, प्लेटलेट काउंट भी कम हो जाता है। ऐसे में आपको दवाइयों के साथ ही, अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीात मुटरेजा से जानते हैं डेंगू से जल्दी रिकवरी के लिए क्या खाएं (Dengue se Jaldi Recovery ke Liye Kya Khaye)?
