डिलीवरी से पहले क्या करें
Delivery se Pahle Kya Karen: प्रेगनेंसी का समय महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय होता है और उस समय का सबसे अनोखा पल डिलीवरी होती है। हर कोई चाहता है कि डिलीवरी बस सही से हो जाए ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। यह बात भी सच है कि डिलीवरी यानी प्रसव का समय महिलाओं के लिए बहुत सेंसिटिव और जटिलताओं से भरा होता है। हालांकि, इस दौरान स्वास्थ्य का ठीक से ध्यान रखा जाए व अन्य सावधानियों का भी पालन किया जाए तो डिलीवरी के दौरान होने वाली जटिलताओं का खतरा कम किया जा सकता है। अगर किसी महिला का डिलीवरी का समय नजदीक आ गया है, तो वह कुछ चीजों का ध्यान रख कर डिलीवरी के दौरान किसी जटिलता के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती है।
