सर्दियों में यूरिन में दिखने वाले लक्षण जो हो सकते हैं Dehydration का संकेत, ज्यादा दिन तक न करें इग्नोर

Dehydration of symptoms: ठंड के दिनों में अक्सर लोग पानी कम पीने लगते हैं, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है। इस लेख में जानें ऐसे लक्षणों के बारे में जो डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है।

Written by Mukesh Sharma | Published : January 5, 2025 3:52 PM IST

1/6

ठंड में डिहाइड्रेशन के लक्षण (Symptoms Of Dehydration In Winter)

सर्दियों में ठंडे मौसम के कारण लोगों का पानी पीने का मन कम करता है, क्योंकि प्यास की भावना गर्मियों के मुकाबले कम होती है। इसके परिणामस्वरूप, शरीर में पानी की कमी (Dehydration) हो सकती है। हालांकि, सर्दियों में भी शरीर को हाइड्रेशन की आवश्यकता होती है। पानी की कमी से ऊर्जा में कमी, त्वचा में सूखापन, मांसपेशियों में ऐंठन और यूरिन में गहरे रंग के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इसलिए, सर्दियों में भी पर्याप्त पानी का सेवन करना बहुत जरूरी है, ताकि शरीर स्वस्थ और क्रियाशील बना रहे। साथ ही यह भी सच है कि शरीर में पानी की कमी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है, जिसके यूरिन में कुछ लक्षण ऐसे होते हैं। यहां हम उन चार प्रमुख लक्षणों पर चर्चा करेंगे, जो सर्दियों में यूरिन में दिखाई दे सकते हैं और शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकते हैं।

2/6

1. गहरे रंग का यूरिन (Dark Colored Urine)

सर्दियों में शरीर में पानी की कमी होने पर यूरिन का रंग गहरा पीला या भूरा हो सकता है। यह तब होता है, जब शरीर में पानी की कमी के कारण यूरिन में अवशिष्ट तत्व अधिक होते हैं, जिससे इसका रंग गहरा हो जाता है। यदि यूरिन का रंग गहरा है, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। Also Read - गर्मियों के दिनों में बच्चों में संकेत दिखना हो सकता है पानी की कमी, गंभीर बीमारी होने से पहले ही कर लें इनकी पहचान

3/6

2. यूरिन कम होना (Decreased Urine Output)

डिहाइड्रेशन के दौरान शरीर पानी की बचत करने के लिए यूरिन का उत्पादन कम कर देता है। यदि सर्दियों में आपका यूरिन सामान्य से कम बन रहा है, तो यह शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है।

4/6

3. यूरिन में झाग बनना (Foamy Urine)

डिहाइड्रेशन के कारण यूरिन में झाग या बादल जैसे कण दिखाई दे सकते हैं। यह तब होता है जब शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होता, जिससे यूरिन में अधिक अपशिष्ट पदार्थ जमा होते हैं और यह मलबे जैसा दिखने लगता है। इसलिए यूरिन में ज्यादा झाग बन रही है, तो ऐसे लक्षणों इग्नोर नहीं करना चाहिए। Also Read - डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का संकेत हैं शरीर में दिख रहे ये लक्षण, समय रहते हो जाएं सावधान

5/6

4. पेशाब में दर्द या जलन (Pain And Burning In Urination)

डिहाइड्रेशन के कारण यूरिन बनाने वाले अंगों पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे यूरिन करते समय दर्द या जलन हो सकती है। यह तब हो सकता है जब शरीर में पानी की कमी के कारण मूत्र मार्ग सूख जाते हैं और जलन की समस्या उत्पन्न होती है।

6/6

5. बार-बार यूरिन इन्फेक्शन (Frequent Urine Infection)

पर्याप्त पानी पीने से शरीर में मौजूद रोगाणु यूरिन के माध्यम से शरीर से निकलने लगते हैं। कम पानी पीने पर यूरिन आउटपुट कम हो जाता है और इस कारण से किडनी, ब्लैडर या मूत्र मार्गों में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं, तो बार-बार इंफेक्शन होने के लक्षण भी देखे जा सकते हैं। Also Read - सर्दियों में भी होती है शरीर में पानी की कमी, पड़ सकते हैं बीमार, इन इज़ी टिप्स की मदद से खुद को रखें हाइड्रेटेड