इस विटामिन की कमी से बढ़ सकता है कैंसर की गांठ
Cancer Lumps on body : किसी भी व्यक्ति को कैंसर तब होता है, जब शरीर में मौजूद कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और धीरे-धीरे ये गांठ के रूप में परिवर्तित होने लगती हैं। कैंसर के गांठ को बढ़ने से रोकने के लिए कई तरह के उपचार का सहारा लिया जाता है, लेकिन अगर आपके शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी हो जाए, तो यह गांठ बढ़ने लग सकती है। जी हां, इन विटामिन्स में विटामिन बी12 शामिल है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें कैंसर की गांठ का बढ़ना भी शामिल है। आइए जानते हैं विटामिन बी12 की कमी किस तरह कैंसर के गांठ को करती है प्रभावित और क्या हैं विटामिन बी12 की कमी के लक्षण?