डार्क सर्कल कम करने के लिए कौन से बीज खाने चाहिए? जानिए रातों-रात काले घेरे कैसे हटाएं?

Which seeds are best for dark circles : आंखों के नीचे काले घेरे की शिकायत को दूर करने के लिए आप कुछ प्रभावी नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इसमें कुछ हेल्दी डाइट भी शामिल है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे बीजों के बारे में जिससे डार्क सर्कल को किया जा सकता है कम?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated: January 14, 2025, 10:14 AM

डार्क सर्कल कम करने के लिए कौन से बीज खाने चाहिए? जानिए रातों-रात काले घेरे कैसे हटाएं? photo icon1/6

डार्क सर्कल कम करने के लिए कौन से बीज खाने चाहिए?

Seeds for Dark Circles : आंखों के नीचे काले घेरे यानि डार्क सरक्ल की परेशानी आज के समय में काफी ज्यादा कॉमन हो चुकी है। इस स्थिति में दोनों आंखों के नीचे की स्किन सामान्य से अधिक काली हो जाती है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल आमतौर पर तब अधिक नजर आते हैं, जब आप काफी ज्यादा थके हुए महसूस करते हैं। आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने के पीछे कई वजह हो सकती है, जिसमें धूम्रपान का अधिक सेवन, शराब का सेवन, तनाव और बढ़ती उम्र हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल की परेशानी कम हो सके, तो इसके लिए आप कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। मुख्य रूप से अपने खानपान पर ध्यान दें। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे बीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आंखों के नीचे काले घेरे की शिकायत को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बार में-

डार्क सर्कल कम करने के लिए कौन से बीज खाने चाहिए? जानिए रातों-रात काले घेरे कैसे हटाएं? photo icon2/6

फ्लैक्स सीड्स से हटाएं डार्क सर्कल

फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स होते हैं। वहीं, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो डार्क सर्कल को कम करने के साथ-साथ स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं। साथ ही आंखों के आसपास होने वाली सूजन से भी राहत दिलाने में प्रभावी होते हैं।  Also Read - 15 से 20 रुपए में दूर करें काले घेरे, Dark Circles के लिए नहीं पड़ेगी महंगे क्रीम की जरूरत

डार्क सर्कल कम करने के लिए कौन से बीज खाने चाहिए? जानिए रातों-रात काले घेरे कैसे हटाएं? photo icon3/6

सुरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज काले घेरों से निपटने में मददगार हो सकते हैं, क्योंकि यह आयरन और विटामिन ई का अच्छा है। शरीर में आयरन की कमी के कारण डार्क सर्कल की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में सुरजमुखी का बीज आपके आंखों के नीचे के काले घेरे को कम कर सकता है। साथ ही यह विटामिन ई का अच्छा सोर्स है, जिससे आंखों की कोशिकाओं को हेल्दी रखा सकता है।

डार्क सर्कल कम करने के लिए कौन से बीज खाने चाहिए? जानिए रातों-रात काले घेरे कैसे हटाएं? photo icon4/6

कद्दू के बीजों का करें सेवन

कद्दू के बीज आंखों के आसपास होने वाले काले घेरे की शिकायत को कम कर सकते हैं। साथ ही यह आंखों के आसपास होने वाली सूजन को भी कम करने में असरदार हो सकते हैं। नियमित रूप से अगर आप कद्दू के बीजों का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक आंखों के आस-पास काले घेरे और सूजन कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, यह विटामिन K का अच्छा सोर्स है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और अंडरआई शैडो को हल्का करता है।  Also Read - गर्मियों में इन 5 कारणों से होने लगते हैं डार्क सर्कल्स, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

डार्क सर्कल कम करने के लिए कौन से बीज खाने चाहिए? जानिए रातों-रात काले घेरे कैसे हटाएं? photo icon5/6

चिया सीड्स डार्क सर्कल से दिलाए छुटकारा

आंखों के नीचे काले घेरे की परेशानी को कम करने के लिए चिया सीड्स का सेवन करना काफी हेल्दी हो सकता है। दरअसल, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की काफी अच्छी मात्रा होती है। वहीं, यह एंटी-इंफ्लेमेटरी का अच्छा सोर्स होता है। यह दोनों की गुण आपके आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं।

डार्क सर्कल कम करने के लिए कौन से बीज खाने चाहिए? जानिए रातों-रात काले घेरे कैसे हटाएं? photo icon6/6

तिल के बीज डार्क सर्कल को करे कम

आंखों के नीचे होने वाली काले घेरे की शिकायत को दूर करने के लिए आप तिल के बीजों का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, तिल के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में होने वाली थकान के लक्षणों को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही यह विटामिन ई का काफी अच्छा सोर्स है, जिससे डार्क सर्कल की शिकायतों को कम करने में मदद मिल सकती है।  Also Read - इन 7 कारणों से होते हैं आपको डार्क सर्कल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source